{"_id":"67cdee347d48db259001927f","slug":"500-students-from-class-2nd-to-9th-appeared-in-the-scholarship-exam-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-133063-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: कक्षा दूसरी से नाैवीं तक के 500 विद्यार्थियों ने दी छात्रवृत्ति परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: कक्षा दूसरी से नाैवीं तक के 500 विद्यार्थियों ने दी छात्रवृत्ति परीक्षा
Mon, 10 Mar 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर स्थित द सक्षम स्कूल में छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कक्षा दूसरी से नौवीं तक 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान कर उच्च स्तर पर ले जाना रहा।
परीक्षा के बाद अभिभावक सेमिनार आयोजित किया गया। संचालन कोच अमित डागर ने किया। उन्होंने आधुनिक पेरेंटिंग सिद्धांतों, बच्चों के मानसिक विकास, अनुशासन और सकारात्मक पालन-पोषण की तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की।
कहा कि सही मार्गदर्शन और संवाद बच्चों के आत्मविश्वास और समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दैनिक जीवन में अपनाई जाने वाली व्यावहारिक रणनीतियों से अवगत कराया। विद्यार्थियों की शिक्षा और व्यक्तिगत विकास को बेहतर बनाने के टिप्स दिए।
विज्ञापन
संस्थापक एवं प्रबंधन समिति ने कहा कि परीक्षा और सेमिनार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सकारात्मक पालन-पोषण को बढ़ावा देने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम 20 मार्च को घोषित किया जाएगा।
परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 23 मार्च को द सक्षम स्कूल के भव्य उद्घाटन समारोह में वितरित होगा। इस दौरान 200 अभिभावक मौजूद रहे।