{"_id":"6850610944656fa8a50d1e9e","slug":"5-women-boxer-will-play-in-state-compitition-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-138914-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पांच महिला मुक्केबाजों ने राज्यस्तरीय स्पर्धा का कटाया टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पांच महिला मुक्केबाजों ने राज्यस्तरीय स्पर्धा का कटाया टिकट
Mon, 16 Jun 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता शुरू होने से पहले हाथ मिलाते हुए महिला मुक्केबाज। संवाद
फोटो- 03
प्रतियोगिता शुरू होने से पहले हाथ मिलातीं महिला मुक्केबाज। संवाद
- रुपाणा बॉक्सिंग क्लब में सुबह 9 बजे शुरू हुई मुक्केबाजी स्पर्धा, ट्रायल के आधार पर राज्यस्तरीय स्पर्धा के लिए हुआ चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए महिला खिलाड़ियों का ट्रायल सोमवार को आयोजित किया गया। रुपाणा बॉक्सिंग क्लब में आयोजित ट्रायल में 30 महिला मुक्केबाजों ने भाग लिया और विभिन्न आयुवर्ग में अपनी चुनौती पेश की। मुकाबले के आधार पर इनमें से 5 का चयन राज्यस्तरीय स्पर्धा के लिए हुआ।
कोच कैलाश गिल ने बताया कि पंचकूला में 27 से 29 जून तक राज्यस्तरीय मुक्केबाजी स्पर्धा आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रदेश के हर जिले से खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है। जिले में दो दिवसीय ट्रायल आयोजित किया गया। पहले दिन महिला मुक्केबाजों के लिए ट्रायल हुआ।
जिले में वरिष्ठ आयुवर्ग महिलाओं के लिए 45-48, 51, 54, 57, 60, 65, 70, 75, 80, 80 प्लस किलोग्राम भारवर्ग की श्रेणी रही। इसके लिए सुबह 7 बजे वजन प्रक्रिया शुरू हुई और 9 बजे तक चली। सभी खिलाड़ियों का वजन करने के आधे घंटे बाद ही प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इसमें महिलाओं ने अपने पंच का दम दिखाया।
विज्ञापन
मुकाबलों में 45-48 किलोग्राम भारवर्ग में रवीना ने प्रतिद्वंद्वी को हराकर पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद 51 किलोग्राम का मुकाबला हुआ और इसमें रिया के पंच का दबदबा रहा। 54 किलोग्राम भारवर्ग में महक विजेता बनी जबकि 57 किलोग्राम में प्रिया ने अपने प्रतिद्वंद्वी को परास्त किया। अंतिम मुकाबला 80 प्लस किलोग्राम भारवर्ग में रहा और इसमें अंशिका विजेता रही।
अंत में सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। इनका चयन का राज्यस्तरीय स्पर्धा के लिए हुआ। अब इन खिलाड़ियों को विभाग की ओर से आयोजित होने वाले शिविर में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- इन्होंने निभाई निर्णायक की भूमिका
ट्रायल में कोच कप्तान सिंह, सतीश जाखड़, विश्वभगवान आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई जबकि कुलदीप साहू, प्रदीप, डंपी पहलवान, विरेंद्र पहलवान, रामअवतार आदि मौजूद रहे।
- पुरुष मुक्केबाजों की ट्रायल आज
पुरुष मुक्केबाजों की ट्रायल 17 जून को रुपाणा अकादमी में आयोजित की जाएगी। इसके लिए 47-50, 55, 60, 65, 70, 75, 80, 85, 00, 90 प्लस किलोग्राम भारवर्ग की श्रेणी तय की गई है। प्रतियोगिता के लिए वजन सुबह 7 से 9 बजे तक किया जाएगा।
साथ ही सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रिहायशी प्रमाणपत्र, बिजली का बिल, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, बैंक अकाउंट की कॉपी साथ लेकर आएं।