फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   47% of millets were lying at the procurement centers

Charkhi Dadri News: धीमी उठान से किसान परेशान, खरीद केंद्रों पर ही पड़ा 47 प्रतिशत बाजरा

Sat, 19 Oct 2024 05:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 19 Oct 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
47% of millets were lying at the procurement centers
चरखी दादरी/झोझूकलां। जिले के तीन खरीद केंद्रों पर बाजरा की आवक शुक्रवार को भी जारी रही। तीनों खरीद केंद्रों पर कुल 919 किसानों ने गेट पास कटवाए। शाम तक 21,385 क्विंटल बाजरे की आवक हुई। हालांकि 40,614 क्विंटल की खरीद की गई। एजेंसी ने 16,213 क्विंटल बाजरे की उठान भी करवाई। जिले के तीनों केंद्रों से 53 प्रतिशत बाजरे की उठान हुई है जबकि 47 प्रतिशत बाजरा अभी खरीद केंद्रों पर ही पड़ा है।
विज्ञापन

मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर 56,810 किसानों ने बाजरा का पंजीकरण करवाया था। 18 अक्तूबर की शाम तक इनमें से 11,627 किसान मंडी पहुंचे। दादरी मंडी में शुक्रवार को 380 किसानों ने गेट पास कटवाए और 9,289 क्विंटल बाजरे की आवक हुई। एजेंसी ने दादरी मंडी में 25,935 क्विंटल बाजरा खरीदा। झोझूकलां खरीद केंद्र पर 301 किसानों ने गेट पास कटवाए और 6,967 क्विंटल की आवक हुई। वहां एजेंसी ने 6,687 क्विंटल बाजरा खरीदा।
विज्ञापन

वहीं, शुक्रवार को दादरी मंडी से 8,608 क्विंटल बाजरे की उठान करवाई गई। बाढड़ा मंडी से 4,145 क्विंटल बाजरा और झोझूकलां खरीद केंद्र से 3,460 क्विंटल बाजरा गोदाम तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

2.92 लाख क्विंटल बाजरा पहुंचा खरीद केंद्रों पर



शुक्रवार शाम तक तीनों खरीद केंद्रों पर 2,92,236 क्विंटल बाजरा पहुंचा है। इसमें से 2,27,624 क्विंटल बाजरा की खरीद हो चुकी है और एजेंसी 1,20,840 क्विंटल की उठान करवा चुकी है। अभी खरीदे गए बाजरा में से 1,06,784 क्विंटल बाजरा खरीद केंद्रों पर पड़ा है।

केंद्रवार बाजरा खरीद की स्थिति



खरीद केंद्र - गेट पास कटे - कुल आवक - कुल खरीद - उठान



दादरी - 6,623 - 1,73,472 - 1,31,500 - 66,108

बाढड़ा - 2,725 - 62,858 - 52,187 - 33,993

झोझूकलां - 2,279 - 55,906 - 43,937 - 20,739







जिले के तीनों खरीद केंद्रों पर शुक्रवार को 21,385 क्विंटल बाजरा की आवक हुई और एजेंसी ने 40,614 क्विंटल बाजरा खरीदा। एक दिन में तीनों केंद्रों से 16,213 क्विंटल बाजरे की उठान करवाई गई। - सतीश सैनी, प्रबंधक, हैफेड, दादरी।



बाढड़ा में 62,858 क्विंटल बाजरा पहुंचा
बाढड़ा। अनाज मंडी में कुल 62,858 क्विंटल बाजरा पहुंचा है। खरीद एजेंसियों ने 52,187 क्विंटल की खरीद की है। कुल 33,993 क्विंटल की उठान हुई है। बाढड़ा मंडी में शुक्रवार को 2,725 किसानों को गेट पास जारी किए गए। मंडी पर्यवेक्षक जयप्रकाश सांगवान ने बताया कि बाढड़ा में 52,187 क्विंटल की खरीद की गई है। इसमें से 33,993 क्विंटल की उठान की गई। उठान की गति धीमी होने से आढ़तियों और किसानों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed