{"_id":"67e59fbfc630ce9e06095914","slug":"45-villages-became-tb-free-in-two-years-panchayats-were-honored-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-134111-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दो सालों में 45 गांव हुए टीबी मुक्त, पंचायताें को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दो सालों में 45 गांव हुए टीबी मुक्त, पंचायताें को मिला सम्मान
विज्ञापन
टीबी मुक्त होने पर ग्राम पंचायत प्रतिनिधि को सम्मानित करते उपायुक्त मुनीश शर्माव व टीबी नोडल अध
चरखी दादरी। जिला स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों और लोगों की जागरूकता की बदौलत पिछले दो सालों में जिले के 45 गांव टीबी मुक्त हो चुके हैं। अधिकारियों की मानें तो पिछले साल 16 और इस वर्ष 29 गांव टीबी मुक्त हुए हैं। ग्राम पंचायतों की इस उपलब्धि पर वीरवार को उपायुक्त मुनीश शर्मा ने सरपंचों को सम्मानित किया।
विश्व टीबी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त मुनीश शर्मा ने कहा कि टीबी अब बहुत ज्यादा गंभीर बीमारी नहीं रही है और इसका सफल इलाज किया जा सकता है। इस वर्ष टीबी मुक्त हुईं जिला की 29 ग्राम पंचायतें बधाई की पात्र हैं। जिले में बीते दो वर्षों के दौरान 45 ग्राम पंचायतों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी मुक्त घोषित किया गया है ।
इस मौके पर ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त करने का तरीका बताते हुए एक लघु फिल्म दिखाते हुए उनको प्रोत्साहित किया गया। उपायुक्त मुनीश शर्मा ने टीबी बीमारी के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों से भी संवाद भी किया। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने गांव में बड़े-बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को इस बारे में जागरूक करते हुए इसके बचाव के तरीके बताएं। इस मौके पर जिला टीबी अधिकारी डॉ. संदीप ने जिले में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आमजन को उपलब्ध करवाई जाने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी दी।