फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   4 new fogging machines bought

Charkhi Dadri News: नगर परिषद ने खरीदीं चार नई फॉगिंग मशीनें

Sun, 18 Aug 2024 05:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 18 Aug 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
4 new fogging machines bought
अमर उजाला इंपैक्ट :
विज्ञापन

शहर में इस सीजन में मिल चुके डेंगू और मलेरिया के दो-दो केस, एक अगस्त को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था पांच फॉगिंग मशीनें खराब होने का मुद्दा
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। नगर परिषद ने शहर में फॉगिंग के लिए चार नई मशीनें खरीद ली हैं। वहीं, जिला स्वास्थ्य विभाग ने फॉगिंग शुरू करने के लिए नगर परिषद को भी दवा मुहैया करवा दी है। अगले सप्ताह से नई मशीनों के जरिए फॉगिंग शुरू कर दी जाएगी। डेंगू-मलेरिया केस मिलने और पुरानी फाॅगिंग मशीनें खराब होने के मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था।
दरअसल, इस सीजन में शहर में मलेरिया और डेंगू के दो-दो मामले मिल चुके हैं। जिले में डेंगू के दो और मलेरिया के चार केस सामने आ चुके हैं। बावजूद इसके शहर में फॉगिंग शुरू नहीं की गई थी। 31 जुलाई को संवाददाता ने जब इसका कारण पता लगाने का प्रयास किया तो सामने आया कि नगर परिषद के पास पांच फॉगिंग मशीनें हैं, जिनमें से दो स्वास्थ्य विभाग की हैं। ये पांचों पुरानी मशीनें खराब पड़ी हैं। इसके चलते फॉगिंग शुरू नहीं हो पा रही है। इसके चलते अमर उजाला ने एक अगस्त के संस्करण में शहर में बढ़ रहे डेंगू-मलेरिया केस, पांचों फॉगिंग मशीनें खराब...नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

खबर प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद अधिकारी हरकत में आए और नई फॉगिंग मशीनें खरीदने की रूपरेखा तैयार कर चार नई फॉगिंग मशीनें खरीद ली। वहीं, इसके तुरंत बाद स्वास्थ्य विभाग ने शहर में फॉगिंग शुरू करने के लिए दवा मुहैया करवा दी। नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि सोमवार से शहर में फॉगिंग शुरू करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 08
नगर परिषद कार्यालय में रखीं फॉगिंग मशीन। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed