फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   4 animals stolen

Charkhi Dadri News: रात मेें दो घरों से चार पशु चाेरी, पुलिस ने दर्ज किया केस

Mon, 18 Nov 2024 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 18 Nov 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
4 animals stolen
पशुओं को प्लॉट में बांधकर सोए थे पशुपालक, सुबह उठे तो चोरी मिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। गांव झिंझर निवासी दो ग्रामीणों के प्लॉट से चोरों ने चार पशु चोरी कर लिए। अब पीड़ितों की शिकायत पर बौंदकलां थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में प्रविंद्र ने बताया कि उनके पास एक भैंस व दो कटड़े थे। इनको हमेशा प्लॉट में बांधते थे। 15 नवंबर को वह प्लॉट में पशुओं को बांधकर घर जाकर सो गए। 16 नवंबर को सुबह जब वह उठे और पांच बजे प्लाॅट में पशुओं को संभालने के लिए गए तो पशु नहीं मिले। बाद में उन्होंने आसपास पूछताछ की तो ग्रामीण सुक्रमपाल की भैंस भी चोरी मिली।
विज्ञापन

बाद में दोनों गांव में पता करने लगे। तभी एक व्यक्ति ने बताया कि रात उसने एक पिकअप उनके प्लॉट के सामने खड़ी देखी थी। इसमें भैंसे भी थीं। उसने पिकअप सवारों से पूछा तो वे पिकअप लेकर फरार हो गए। पिकअप के चारों ओर तिरपाल बंधा होने से वह नंबर नहीं देखा पाया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। अब पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed