{"_id":"670ab7288351b4c8d3002d66","slug":"3000-framers-taken-dap-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-124691-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: तीन हजार किसान अब तक ले चुके खाद के 12,000 बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: तीन हजार किसान अब तक ले चुके खाद के 12,000 बैग
Sat, 12 Oct 2024 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 12 Oct 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
जिले में 50 हजार किसान 1.05 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में इस बार करेंगे गेहूं-सरसों की बिजाई, 60 फीसदी किसान अब भी खाद से वंचित
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी जिले में एक सप्ताह बाद सरसों और 20 दिन बाद गेहूं की बिजाई शुरू हो जाएगी। दूसरी ओर अब तक 60 प्रतिशत किसानों को खाद नहीं मिली है। अब तक के हुए वितरण की अगर स्थिति देखें तो पुरानी अनाज मंडी स्थित खाद वितरण केंद्र से 3,000 किसान 12,000 बैग लेकर गए हैं। फिलहाल, यहां खाद की कमी बनी है।
बता दें कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद न मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पर्याप्त मात्रा में खाद न पहुंचने से किसानों में रोष है। किसानों का कहना है कि लंबा इंतजार करने के बाद भी उन्हें पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल पा रही है। इसके चलते उन्हें बिजाई में देरी होने का डर सता रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग के अनुरूप जिले में खाद मंगवाने की मांग की है। ताकि, किसानों को परेशानियों से दो-चार न होना पड़े।
दरअसल, खाद आने की सूचना पाकर सुबह पांच बजे ही किसान दादरी पुरानी अनाज मंडी स्थित खाद वितरण केंद्र पर कतार बनाना शुरू कर देते हैं। सुबह आठ बजे तक किसानों की काफी संख्या पहुंच जाती है। मात्र एक से डेढ़ घंटे के अंदर ही केंद्र पर आई खाद की खेप खत्म हो जाती है। इसके चलते काफी किसानों को बिना खाद के ही लौटना पड़ता है। पिछले तीन दिनों से केंद्र पर खाद नहीं आई है। सोमवार तक अगली खेप पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
- 50 हजार हेक्टेयर में गेहूं तो 55 हजार में होगी सरसों की बिजाई
जिले में इस बार करीब 50 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई होने का अनुमान है। वहीं, सरसों का बिजाई रकबा इस पर करीब 55 हजार हेक्टेयर तक पहुंचने की उम्मीद है। 20 अक्तूबर से सरसों और नवंबर प्रथम सप्ताह में गेहूं की बिजाई शुरू हो जाएगी।
- प्रति हेक्टेयर चाहिए एक बैग, तीन दिन से नहीं पहुंची खेप
किसान को प्रति हेक्टेयर एक बैग खाद का छिड़काव करना होता है। अब तक दादरी शहर के केंद्र पर महज 12,000 बैग ही वितरित हुए हैं। अनाज मंडी स्थित दी जमीदारा सहकारी खाद बीज केंद्र पर पिछले तीन दिनों से खाद नही पहुंच पाई है। जरूरतमंद किसान खाद लेने के लिए लगातार चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं। उन्हें मायूस होकर खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
वर्सन:
किसानों को फसल में डीएपी का छिड़काव तय पैमाने अनुसार ही करना चाहिए। अधिक यूरिया खाद का प्रयोग करने से जमीन की उपजाऊ शक्ति कम हो जाती है। किसानों को चाहिए कि वे अधिक से अधिक गोबर की देसी व जैविक खाद का ही इस्तेमाल करें।
-डॉ. कृष्ण सिहाग, कृषि विकास अधिकारी
वर्सन:
हमारे पास अब तक केवल 12,000 खाद के बैग आए थे, जो हमने किसानों को वितरित कर दिए हैं। इसके अलावा हमने 20,000 बैग खाद की मांग भेज रखी है। जब भी हमारे पास खाद की खेप पहुंचेगी, वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
-राजेश कुमार, सहायक मैनेजर, हैफेड
फोटो: 12
दादरी पुरानी अनाज मंडी स्थित द जमीदारा सहकारी खाद व बीज बिक्री केंद्र। संवाद
फोटो: 13
खाद-बीज बिक्री केंद्र पर लगी किसानों की भीड़। फाइल फोटो