{"_id":"681e5cf431557844e00bc581","slug":"30-fault-in-24-hours-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-136684-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 24 घंटे में 30 फॉल्ट, पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 24 घंटे में 30 फॉल्ट, पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित
Sat, 10 May 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 10 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। पिछले पांच-छह दिनों से बूंदाबांदी एवं तेज गति से हवा चलने से बिजली लाइनों में बार-बार फॉल्ट आ रहे हैं। 24 घंटे में पूरे शहर में अलग-अलग भागों में 30 से ज्यादा फॉल्ट आ चुके हैं। मेन लाइनें तक ब्रेक डाउन कर रही हैं। ऐसे में कर्मचारियों के लिए फॉल्ट ठीक करना मुश्किल कार्य बना हुआ है।
बार-बार बिजली ट्रिपिंग होने से पेयजल व अन्य सेवाएं भी चरमरा जाती हैं। शहर में 20 हजार से ज्यादा बिजली उपभोक्ता हैं। शहर में 1300 बड़े व 560 छोटे बिजली ट्रांसफार्मर से आपूर्ति की जाती है। निगम के अधिकारी भी इस बात को स्वीकारते हैं।
दरअसल, पिछले एक सप्ताह से मौसम खराब बना हुआ है। कभी तेज हवा चलती है तो कभी बूंदाबांदी हो जाती है। ऐसे में बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। बूंदें तारों पर गिरने से केबल पर लगे इंसुलेटर पंक्चर होने लगे हैं। चीनी-मिट्टी का बना यह इंसुलेटर पंक्चर होने से बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है। इससे काफी एरिया प्रभावित हो जाता है।
विज्ञापन
इस फॉल्ट को ठीक करने में समय भी ज्यादा लगता है। दूसरा इंसुलेटर लगाना पड़ता है। लाइन बंद करने का परमिट लेकर ठीक करने का काम किया जाता है। रात के समय फॉल्ट आने पर तो और भी मुश्किल हो जाती है।