फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   265 farmers reached the market with wheat in Charkhi Dadri

Charkhi Dadri News: पहले दिन 265 किसान गेहूं लेकर पहुंचे मंडी, एजेंसी ने 5,078 क्विंटल खरीदी

Wed, 09 Apr 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 09 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
265 farmers reached the market with wheat in Charkhi Dadri
चरखी दादरी। दादरी मंडी में मंगलवार से सरसों के साथ गेहूं की खरीद भी शुरू हो गई है। शाम तक 5,078 क्विंटल गेहूं और 20,225 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। जिले में मंगलवार को कुल 32,052 क्विंटल सरसों खरीदी गई। एजेंसी ने 20,682 क्विंटल सरसों गोदामों तक भी पहुंचाई। वहीं, गेहूं की खरीद शुरू होने पर किसानों का लंबा इंतजार खत्म हुआ है और अब मंडियों में आवक बढ़ेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले के खरीद केंद्रों पर कुल 1752 गेटपास कटे। 1489 किसान सरसों और 265 गेहूं लेकर पहुंचे। जिले के पांच में से चार खरीद केंद्रों पर 16,846 क्विंटल गेहूं की आवक हुई और कुल आवक अब 22,574 क्विंटल हो गई है। इसमें से एजेंसी ने मंगलवार को 5,078 क्विंटल गेहूं खरीदा है।
विज्ञापन

इसी प्रकार मंगलवार को तीन खरीद केंद्रों पर 36,936 क्विंटल सरसों की आवक हुई और अब सरसों की कुल आवक का आंकड़ा 3,40,435 क्विंटल हो गया है। एजेंसी अब तक दादरी व बाढड़ा मंडी समेत झोझूकलां खरीद केंद्र पर 19,03,49 क्विंटल सरसों खरीद चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को 20,682 क्विंटल सरसों की उठान की गई और अभी भी तीनों केंद्रों पर 85,823 क्विंटल सरसों बची है। आने वाले दिनों में सरसों व गेहूं की आवक बढ़ेगी और इसके मद्देनजर उठान में तेजी लाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed