फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   2.50 lakh cyber fraud

Charkhi Dadri News: 5 रुपये के नोट के बदले झांसा देकर ठगे 49 हजार

Sun, 10 Aug 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 10 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
2.50 lakh cyber fraud
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। 5 रुपये के नोट के बदले 2.50 लाख रुपये देने का झांसा देकर शहर के गांधीनगर निवासी एक व्यक्ति को साइबर ठगों ने 49 हजार की चपत लगा दी। इतना ही नहींए आरोपियों ने खुद को साइबर क्राइम थाने में तैनात होने की बात कहकर उसे डराया भी। अब पीड़ित की शिकायत पर दादरी साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में राजबीर ने बताया कि वह यूट्यूब पर एक वीडियो देख रहा था। उसमें एक लड़के ने बताया कि आपके पास अगर खेत जोतते ट्रैक्टर की छाप वाला 5 का नोट है तो उसके बदले 2.50 लाख रुपये ले सकते हैं। इसके बाद राजबीर ने दिए गए नंबर पर 5 के नोट का फोटो भेज दिया।
विज्ञापन

इसके बाद राजबीर के पास कॉल आई और साइबर ठगों ने पहले 500 रुपये की पंजीकरण फीस मांगी। इसके बाद राजबीर ने 500 रुपये क्यूआर कोड के जरिये उनके पास भेज दिए। फिर ठगों ने 24 घंटे के अंदर राजबीर के पास पेमेंट पहुंचाने की बात कही। एक शख्स का मोबाइल नंबर भी दिया। उस नंबर पर अगले दिन संपर्क किया तो उसने मुख्यालय से अनुमति न आने का तर्क देते हुए पहले 11,950 रुपये का भुगतान करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टैक्स के तौर पर उससे 25,120 रुपये ऐंठ लिए। फिर लेट फीस के नाम पर 11,500 रुपये खाते में डलवा लिए। इसके बाद 54 हजार की मांग करने पर राजबीर को शक हुआ और उसने फिर ट्रांजेक्शन नहीं की। अब पुलिस ने उसकी शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed