फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   25 roadways employees working for 60 hours built 5 mini buses as ambulances

25 रोडवेज कर्मचारियों ने 60 घंटे काम करके 5 मिनी बसों को बनाया एंबुलेंस

Thu, 13 May 2021 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
25 roadways employees working for 60 hours built 5 mini buses as ambulances
चरखी दादरी। कोरोना काल में एंबुलेंस सेवा की कमी को देखते हुए रोडवेज विभाग के 25 कर्मचारियों ने पांच मिनी बसों को एंबुलेंस का लुक दिया है। इन कर्मचारियों को इस काम में 60 घंटे का समय लग गया। बसों में 20 बेड और ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्थाएं करने पर 90 हजार रुपये खर्चा आया है। मिनी बसों को ऑक्सीजन सुविधा युक्त एंबुलेंस में बदलने वाली टीम में पांच ट्रेड के कर्मचारियों को शामिल किया गया।
विज्ञापन

ऑक्सीजन, सैनिटाइजर, पीपी किट और 4 बेड की सुविधा वाली पांच एंबुलेंस बसों का बुधवार से संचालन शुरू कर दिया गया है। उपायुक्त राजेश जोगपाल ने रोडवेज डिपो द्वारा तैयार की गई इन एंबुलेंस बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया। लगभग 60 घंटों में ही बसों को एंबुलेंस में तबदील कर दिया गया है। इन पांचों एंबुलेंस में 4-4 बेड और ऑक्सीजन सहित पीपी किट, सैनिटाइजर की सुविधा होगी। एंबुलेंस चालक के लिए अलग केबिन बनाया गया है, जिससे कि चालक पूरी तरह सुरक्षित रह सके। एंबुलेंस के हेल्पलाइन नंबर 108 को डायल कर सहायता के लिए सूचित किया जा सकता है। इन एंबुलेंस का इस्तेमाल एक ही स्थान से कई मरीजों को एक साथ दूसरे स्थान पर या अस्पताल में शिफ्ट करने के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

एंबुलेंस में एक बस को तबदील करने पर आया 18 हजार खर्चा
रोडवेज सूत्रों के अनुसार 25 कर्मचारियों की टीम में सुपरवाइजर समेत फोरमैन और अन्य कर्मचारी शामिल रहे। पांचों टीमों ने एक एक बस को एंबुलेंस में तबदील किया। एक बस पर करीब 18 हजार रुपये लागत आई है और इस लिहाज से पांच मिनी बसों को एंबुलेंस बस का लुक देने में करीब 90 हजार रुपये खर्च हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन यूनिट ने किया काम
मिनी बस को एंबुलेंस का लुक देने में वर्कशॉप की पांच यूनिट ने काम किया। इनमें कारपेंटर, ब्लैक समिति, वेल्डर, अपोस्टर और इलेक्ट्रीशियन शामिल है।
मरीजों के लिए किए गए सभी प्रबंध
उपायुक्त ने कहा कि हरियाणा रोडवेज ने मिनी बसों को एंबुलेंस में बदलकर बहुत अच्छा काम किया है। इसके लिए रोडवेज के महाप्रबंधक रविश हुड्डा सहित फोरमैन नरेश कुमार बधाई के पात्र हैं। जिला में कोरोना के बचाव और मरीजों के इलाज के लिए सभी प्रबंध उपलब्ध है। ऑक्सीजन सहित रेमडीसीवर इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में हैं। सरकार द्वारा बनाए गए पोर्टल पर ऑक्सीजन की मांग प्राप्त हो रही और अभी तक 35 से भी ज्यादा मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध करवाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि महामारी के समय बहुत अधिक संख्या में लोग एक साथ बीमार हो रहे हैं, जिसके कारण व्यवस्था में कभी-कभी कुछ देरी हो जाती है लेकिन फिर भी प्रशासन प्रत्येक जरूरतमंद की मदद कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed