फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   20 crore to be spent on paving farm access paths; work to begin in Dadri and Badhra blocks

Charkhi Dadri News: खेतों के रास्ते पक्के करने पर खर्च होंगे 20 करोड़, दादरी व बाढड़ा में शुरू होगा काम

Sat, 12 Sep 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 12 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
20 crore to be spent on paving farm access paths; work to begin in Dadri and Badhra blocks
जिले के खेतों से होकर गुजरने वाला रास्ता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। खेत खलिहान योजना के तहत जिले में दादरी व बाढड़ा खंडों में खेतों के 15 रास्तों के निर्माण पर 20 करोड़ का बजट खर्च होगा। खेतों तक किसानों की पहुंच आसान बनाने और फसल को खेतों से मंडी व घर तक सुरक्षित तरीके से पहुंचाने के लिए सरकार ने खेतों के कच्चे रास्तों को पक्का करने की योजना कुछ समय पहले तैयार की है।
सरकार की योजना है कि चरणबद्ध तरीके से जिले के सभी क्षेत्रों में खेतों के रास्तों को पक्का किया जाए ताकि किसानों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिले में खेतों तक पहुंचने वाले रास्ते कच्चे हैं।
विज्ञापन

इन रास्तों से किसानों को ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य कृषि उपकरण लेकर खेतों तक पहुंचने में दिक्कत होती है। विशेषकर फसल कटाई के समय कच्चे रास्तों के कारण खेतों से अनाज लाने में परेशानी बढ़ जाती है। कई जगह रास्तों की स्थिति ऐसी होती है कि भारी कृषि वाहन आसानी से नहीं निकल पाते। इससे किसानों का समय और खर्च दोनों बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसाती सीजन में कीचड़ की परेशानी : बारिश के मौसम में कच्चे खेत रास्तों की समस्या और गंभीर हो जाती है। बरिश के बाद इन रास्तों पर जलभराव और कीचड़ जमा हो जाता है। कई बार लगातार बारिश होने पर रास्ते पूरी तरह खराब हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में किसानों के लिए खेतों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। फसल की निगरानी, सिंचाई, खाद-बीज पहुंचाने व कृषि मशीनरी ले जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पक्के रास्ते बनने से बारिश के दौरान भी खेतों तक आवागमन सुगम रहने की उम्मीद है।

सभी रास्तों को किया जाएगा पक्का : सरकार की ओर से खेतों के सभी रास्तों को धीरे-धीरे पक्का करने की योजना तैयार की गई है। इसी दिशा में खेत खलिहान योजना के तहत दादरी और बाढड़ा खंड में करीब 20 करोड़ रुपये की राशि से रास्तों का निर्माण कराया जाएगा। योजना के तहत प्राथमिकता के आधार पर ऐसे रास्तों को चुना जाएगा जहां किसानों की संख्या अधिक है और जिनका उपयोग फसल के आवागमन के लिए नियमित रूप से किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed