फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   2 lakh plants will be planted on 12

Charkhi Dadri News: हरियाली बढ़ाने के लिए 12 को जिले में लगाए जाएंगे दो लाख पौधे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
2 lakh plants will be planted on 12
एक पेड़, मां के नाम मुहिम के तहत किया जाएगा पौधरोपण, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में हरियाली बढ़ाने के लिए जिले में 12 अगस्त को विशेष पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत एक दिन में करीब दो लाख पौधे लगाए जाएंगे। एक पेड़, मां के नाम से मुहिम की तैयारियां जिला प्रशासन ने पूरी कर ली हैं। वहीं, जिला परिषद सीईओ प्रदीप कौशिक ने सभी विभागों के अधिकारियों से योजना तैयार करते हुए पौधारोपण अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

प्रदीप कौशिक ने बताया कि प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में एक पेड़, मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपित किए जा रहे हैं। जिले में इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति पौधा रोपित करते हुए अभियान में सहभागी बने। ग्राम पंचायतों में पौधारोपण अभियान को लेकर विशेष रूपरेखा तैयार की गई है। खाली पड़ी भूमि को चिह्नित करते हुए पौधरोपण की तैयारी पहले से ही कर ली गई है। जिससे 12 अगस्त को आमजन के सहयोग से पौधारोपण कार्य संपन्न कराया जा सके। गांवों में अमृत सरोवर व तालाब आदि जगहों पर पौधारोपण किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत जिला के लिए दो लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य है, जिसके चलते सरकारी विभागों के अलावा स्वयंसेवी संस्थाओं, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से पौधे रोपित किए जाएंगे। उन्होंने आमजन से बरसाती सीजन में पौधारोपण के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed