फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   2 arrested in theft

Charkhi Dadri News: खेत में बने कमरे से कृषि उपकरण चुराने के दो आरोपी दबोचे

Sat, 12 Jul 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 12 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
2 arrested in theft
फोटो 08
विज्ञापन

जेल जाने से पहले बौंदकलां थाना पुलिस की गिरफ्त में चोरी के दोनों आरोपी। स्रोत : विभाग
- बौंदकलां निवासी किसान अनिल के खेत में 6 जुलाई की रात बौंदकलां व बौंदखुर्द निवासी आरोपियों ने की थी वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। बौंदकलां-सांकरोड रोड स्थित एक खेत में बने कमरे से कृषि उपकरण चोरी करने के दो आरोपियों बौंदकलां निवासी पवन और बौंदखुर्द निवासी संजय को बौंदकलां थाना पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को बौंदकलां निवासी अनिल ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया कि उसका खेत बौंदकलां-सांकरोड मार्ग पर है। खेत में उसने दो कमरे नीचे व एक ऊपर बनाया हुआ है। 6 जुलाई को शाम 7 बजे वह कमरे के गेट पर ताला लगाकर घर आ गया। अगले दिन सुबह जब पहुंचा तो ताला टूटा मिला। शिकायतकर्ता ने बताया कि चोर कमरे में रखे हजारों रुपये के कृषि उपकरण ले गए।
विज्ञापन

बौंदकलां थाना पुलिस ने इस संबंध में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। हेड कांस्टेबल मनीष की टीम ने दोनों आरोपियों पवन और संजय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त महेंद्रा बरामद की गई। इसके पीछे की ट्राॅली चेक करने पर कई कृषि उपकरण बरामद हो गए। शनिवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया और इसके बाद उन्हें न्यायालय के आदेश के अनुसार जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed