फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   2 arrested in firing

Charkhi Dadri News: फायरिंग के बाद पिकअप सवार से मारपीट करने के दो और आरोपी गिरफ्तार

Wed, 09 Apr 2025 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 09 Apr 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
2 arrested in firing
फोटो
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में साहुवास गांव में फायरिंग करने के दोनों आरोपी। स्रोत : विभाग
- साहुवास गांव में 26 जून 2024 को किया गया था जानलेवा हमला, गिरफ्तार किए गए आरोपियों को भेजा गया जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। साहुवास गांव में करीब 9 माह पहले फायरिंग के बाद पिकअप सवार युवक से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। एक आरोपी चिड़िया निवासी अंकित उर्फ बाबा को पुलिस ने कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट पर लिया तो दूसरे आरोपी दूधवा अरुण उर्फ नाडा को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को पुलिस कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि फतेहगढ़ निवासी कर्मबीर ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें बताया था कि 26 जून 2024 को वह भिवानी निवासी साहिल और मारोत निवासी सचिन के साथ गांव से अपनी गाड़ी में सटरिंग का सामान डालकर दादरी आया था। सटरिंग का सामान उतारकर वे तीनों पिकअप में सवार होकर फतेहगढ़ जा रहे थे। रात करीब 8 बजे जब वे गांव साहुवास में पंचायत घर के सामने पहुंचे तो बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रुकवा लिया।
विज्ञापन

इसके बाद बाइक पर पीछे बैठे साहिल पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। उसके बाद पंचायत घर से 7-8 युवक हाथों में लोहे की रॉड व डंडे लेकर आए और पिकअप के शीशे तोड़ दिए। साहिल को नीचे उतारकर लोहे की राॅड व डंडों से पीटा गया। कर्मबीर व सचिन मौका पाकर खेतों में छुप गए। थोड़ी देर बाद वापस आकर देखा तो साहिल जमीन पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया था। इसके बाद आरोपी अमरजीत उर्फ पंकज, शिवकांत उर्फ नितिन, अजय, धर्मेंद्र उर्फ धर्मा को गिरफ्तार किया गया। अब दो और आरोपियों की पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed