फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   1813 people vaccinated, seven new infected found

1813 लोगों को लगाई वैक्सीन, सात नए संक्रमित मिले

Tue, 06 Apr 2021 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
1813 people vaccinated, seven new infected found
वैक्सीनेशसन के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद टीम। - फोटो : CharkhiDadri
जिले में एक तरफ कोरोना वैक्सीनेशन कार्य जारी है, तो दूसरी ओर कोरोना संक्रमितों की संख्या भी बढ़ रही है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 1813 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की डोज दी। वहीं, सात नए कोरोना पॉजिटिव केस भी सामने आए हैं। इसके बाद जिले में 44 कोरोना एक्टिव केस हो गए हैं।
विज्ञापन

जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉक्टर आशीष मान ने बताया कि सोमवार को मेगा सेशन लगाकर 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक टीकाकरण दादरी सिविल अस्पताल में हुआ और यहां 357 लोगों को वैक्सीन दी गई। उन्होंने बताया कि झोझूकलां सीएचसी पर 70, बलकरा पीएचसी पर 129, माई कलां पीएचसी पर 99, संतोकपुरा पीएचसी पर 66, मानकावास पीएचसी पर 89, गोपी सीण्चसी पर 73, बाढड़ा पीएचसी पर 159, कादमा पीएचसी पर 40, हड़ौदी पीएचसी पर 108, छपार पीएचसी पर 56, बौंदकलां सीएचसी पर 214, अचीना पीएचसी पर 70, इमलोटा पीएचसी पर 50, सांवड़ पीएचसी पर 160, रानीला पीएचसी पर 23, मातृ-शिशु अस्पताल में 50 और दादरी सिविल अस्पताल में सोमवार को सेशन लगाकर 357 लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि सोमवार को सात नए केस सामने आए हैं। इन संक्रमितों में छह महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को खेड़ी बूरा निवासी 21 साल की युवती, बौंदकलां निवासी 27 साल की युवती, रावलधी निवासी 55 साल की महिला, नीमली निवासी 33 साल का व्यक्ति, बाढड़ा निवासी 21 साल की युवती, जीतपुरा निवासी 19 साल की युवती और चरखी निवासी 21 साल की युवती संक्रमित पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में लिए 624 नए सैंपल
कोरोना जांच के लिए सोमवार को जिला स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 624 सैंपल लिए। सीएमओ सुदर्शन पंवार ने बताया कि सोमवार शाम तक जिले में 143197 सैंपल लिए जा चुके हैं और इनमें से 2071 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं। उन्होंने बताया कि 139544 सैैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव और 1582 की पॉजिटिव आ चुकी है।

कोरोना वैक्सीनेशन कार्य लगातार जारी है। सोमवार को हमने 17 जगहों पर सेशन लगाकर 1813 लोगों को वैक्सीन की डोज दी। हमारे पास कोविशील्ड और को-वैक्सीन का पर्याप्त स्टॉक है। लोगों से अपील है कि वो आगे आकर वैक्सीन लगवाएं।
आशीष मान, जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed