फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   17800 quintal bajra sent to godown

Charkhi Dadri News: तीन खरीद केंद्रों से गोदामों में पहुंचाया 17,800 क्विंटल बाजरा

Sun, 27 Oct 2024 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 27 Oct 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
17800 quintal bajra sent to godown
रविवार शाम तक जिले के तीनों खरीद केंद्रों पर हो चुकी है 3,70,318 क्विंटल बाजरे की आवक, 3,37,737 क्विंटल की खरीद कर एजेंसी 2,98,357 क्विंटल की करवा चुकी उठान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/ बाढड़ा/ झोझूकलां। जिले के तीनों केंद्रों पर रविवार को बाजरे की आवक और खरीद शून्य रही। खरीद बंद होने का फायदा उठाकर एजेंसी ने 17,800 क्विंटल की उठान करवाई। सर्वाधिक 12,200 क्विंटल की उठान दादरी मंडी से हुई। फिलहाल, तीनों केंद्रों पर खरीदे गए बाजरे में से 39,380 क्विंटल पड़ा है।
विज्ञापन

दादरी और बाढड़ा मंडी के अलावा झोझूकलां में बाजरे की खरीद हो रही है। रविवार शाम तक तीनों केंद्रों पर 3,70,318 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है। एजेंसी इसमें से 3,37,737 क्विंटल बाजरा खरीद कर चुकी है। वहीं, खरीदे गए बाजरे में से अब तक 2,98,357 क्विंटल की उठान करवाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक की स्थिति देखें तो बाजरे की उठान में बाढड़ा मंडी सबसे आगे है। यहां अब तक 70,298 क्विंटल बाजरे की खरीद हुई है। एजेंसी 66,588 क्विंटल की उठान करवा चुकी है। बाढड़ा मंडी की उठान प्रतिशत 94.721 है।
दादरी मंडी में अब तक 2,03,852 क्विंटल बाजरे की खरीद और 1,78,200 क्विंटल की उठान हुई है। उठान प्रतिशत 87.42 है। इसी प्रकार, झोझूकलां केंद्र पर 63,587 क्विंटल बाजरा खरीदा गया है। एजेंसी अब तक 53,569 क्विंटल की उठान करवा चुकी है। झोझूकलां खरीद केंद्र की उठान प्रतिशत 84.25 है।


- दादरी मंडी में 8608 तो बाढड़ा में 3511 किसान बेच चुके बाजरा

दादरी, बाढड़ा और झोझूकलां खरीद केंद्र अब तक 15,102 किसान बाजरा बेच चुके हैं। दादरी मंडी में अब 8608 किसान पहुंचे हैं जबकि बाढड़ा मंडी में 3511 और झोझूकलां में 2983 किसान अपना बाजरा बेचने के लिए पहुंचे हैं।


वर्सन:
रविवार को आवक व खरीद बंद रही और बाजरे की उठान करवाई गई। तीनों केंद्रों से 17,800 क्विंटल बाजरा गोदामों तक पहुंचाया गया है।
-राजेश, परचेज मैनेजर, हैफेड


फोटो 25
दादरी मंडी में बाजरा के बैग की उठान करते श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed