{"_id":"66ea1fa2b3ece31250035fe7","slug":"1600-kg-poppy-husk-recovered-from-container-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-123463-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: कंटेनर से 1.600 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: कंटेनर से 1.600 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद
Wed, 18 Sep 2024 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 18 Sep 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी/बौंदकलां। हरियाणा नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एचएनसीबी) की फतेहाबाद यूनिट ने नेशनल हाईवे 152-डी पर रानीला विश्राम क्षेत्र में खड़े एक कंटेनर से 1 किलो 600 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। करनाल निवासी चालक के खिलाफ बौंदकलां पुलिस थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
फतेहाबाद यूनिट की टीम सोमवार को हिसार से महम होकर एनएच 152-डी से होकर नारनौल जा रही थी। जब यह टीम रानीला के पास पहुंची तो उन्हें सूचना मिली कि विश्राम क्षेत्र के पास एक कंटेनर में मादक पदार्थ रखा है। इसे लेकर चालक अंबाला जाएगा।
एचएनसीबी ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो उसी दौरान पेट्रोल पंप से आगे एक कंटेनर खड़ा दिखाई दिया और टीम ने वहां जाकर उसके चालक से पूछताछ की। करनाल निवासी चालक सुखबीर सिंह ने बताया कि आजकल वह तरावड़ी में किराये पर कमरा लेकर रह रहा है। इसके बाद टीम ने बतौर राजपत्रित अधिकारी दादरी-भिवानी के कराधान निरीक्षक विजय कुमार को मौके पर बुलाया और चालक समेत कंटेनर की भी तलाशी ली।
विज्ञापन
इस दौरान टीम को कंटेनर में चालक सीट के पीछे से एक पन्नी बरामद हुई। इसकी जांच करने पर डोडा पोस्त मिला और इसका वजन 1.6 किलोग्राम पाया गया। बाद में नारकोटिक्स टीम ने कंटेनर और डोडा पोस्त कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।