फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   16 corona infected, including six people from two families found

दो परिवारों के छह लोगों समेत 16 कोरोना संक्रमित मिले

Sun, 18 Oct 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
16 corona infected, including six people from two families found
जिले में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को नए 16 कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में दो परिवारों के छह लोग शामिल हैं। सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि नए संक्रमितों में से छह दादरी शहर के, जबकि दस संक्रमित अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि सभी संक्रमितों को ट्रेस कर लिया गया है और उनके संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि शनिवार को रोज गार्डन के समीप एक 33 वर्षीय व्यक्ति, 48 वर्षीय महिला और 17 वर्षीय किशोरी संक्रमित मिली है। इसके अलावा शहर की छोटी बाजारी में 36 वर्षीय व्यक्ति और 25 वर्षीय युवती व 60 वर्षीय महिला, पैंतावास गांव निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग, मंदोला में 70 वर्षीय बुजुर्ग और 28 वर्षीय महिला, साहुवास में 30 वर्षीय व्यक्ति, पांडवान में 35 और 32 वर्षीय व्यक्ति, बड़राई में 34 वर्षीय व्यक्ति और रूदड़ौल में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला संक्रमित मिली है।
विज्ञापन

सैंपल संख्या 50 हजार से पार, 339 की रिपोर्ट लंबित
सीएमओ ने बताया कि शनिवार शाम तक जिले से 50279 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 49133 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 339 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित है। उन्होंने बताया कि 587 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 216 उपचाराधीन हैं। चार संक्रमितों की जिले में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed