{"_id":"5f5a77bb8ebc3e36bb775912","slug":"16-corona-including-couple-found-infected-charkhidadri-news-rtk5729891142","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती समेत 16 कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपती समेत 16 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
जिले में वीरवार को 16 लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में दंपती भी शामिल है। जिले में संक्रमितों की संख्या 359 पहुंच गई है। अब कोरोना का ग्राफ तेजी से ऊपर बढ़ रहा है। पिछले पांच दिनों में जिले में 41 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. चंचल तोमर ने वीरवार को 16 नए मामले मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वीरवार को शहर निवासी छह लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। घिकाड़ा रोड के समीप निवासी 44 वर्षीय महिला, वार्ड 10 निवासी 45 वर्षीय महिला, 47 वर्षीय व्यक्ति, शहर निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति, 28 वर्षीय व्यक्ति और 24 वर्षीय महिला, मौड़ी गांव निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति, मिसरी गांव निवासी 32 वर्षीय महिला, एक गांव निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति, भांडवा गांव निवासी 25 वर्षीय युवक और 20 वर्षीय की महिला कोरोना संक्रमित मिले हैं। भांडवा निवासी दोनों संक्रमित पत्नी-पत्नी है।
तिवाला गांव में भी एक कोरोना पॉजिटिव मामला वीरवार को सामने आया है। गांव निवासी 33 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। काकड़ोली हुक्मी गांव में भी वीरवार को दो कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। गांव निवासी 56 और 30 वर्षीय दो व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। चिड़िया गांव में 41 साल का व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है।
169 सैंपल की रिपोर्ट लंबित
डिप्टी सीएमओ डॉ. चंचल तोमर ने बताया कि वीरवार शाम तक कोरोना टेस्ट के लिए जिले से 18769 सैंपल लिए गए हैं। 18241 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 169 सैंपल की रिपोर्ट अभी लंबित है। जिले में 2451 लोग होम क्वारंटीन हैं जबकि 17 लोग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। जिले में अब तक 240 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।