फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   15 patients beat Corona, 31 new cases found

15 मरीजों ने दी कोरोना को मात, 31 नए केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
15 patients beat Corona, 31 new cases found
चरखी दादरी। जिले में रविवार को 31 लोग कोरोना संक्रमित मिले जबकि 15 ने कोरोना को मात दी है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने की। उन्होंने बताया कि रविवार को नए केस मिलने के बाद जिले में अब 204 सक्रिय केस हो गए हैं जबकि 234 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि रविवार को नये केस मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7194 हो गई है। वहीं 15 संक्रमित स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या अब 6848 हो गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना जांच के लिए जिले से अब तक 338500 सैंपल लिए जा चुके हैं। रविवार को 234 नए सैंपल लिए गए जिनकी रिपोर्ट लंबित हैं। नए संक्रमितों में सात बच्चें और 12 महिलाएं शामिल हैं। नए संक्रमितों में तीन शहर और 28 गांवों के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

इन गांवों में मिले पॉजिटिव केस
रविवार को ढाणी फौगाट और बौंदकलां में दो-दो कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके अलावा रावलधी, मंदौला, छपार, नरसिंहवास, मंदौली, खातीवास, चिड़िया, पिचोपा कलां, खेड़ी सनवाल, फतेहगढ़, सांवड़, झोझूकलां, नौरंगाबास, अचीना, चिड़िया, काकड़ौली हुक्मी, गोपी, जीतपुरा व कलियाणा आदि गांव में भी कोरोना के केस सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
रविवार को जिले में कोरोना के 31 नए केस मिले हैं जबकि 15 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब जिले में 204 केस सक्रिय हैं और फिलहाल 234 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित है।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed