{"_id":"6442cc098b9996e07e087516","slug":"140-lakh-quintals-of-mustard-wheat-remained-to-be-lifted-mustard-was-not-procured-even-on-the-second-day-charkhidadri-news-c-21-1-112757-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 1.40 लाख क्विंटल सरसों-गेहूं का उठान बाकी, दूसरे दिन भी नहीं हुई सरसों खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 1.40 लाख क्विंटल सरसों-गेहूं का उठान बाकी, दूसरे दिन भी नहीं हुई सरसों खरीद
Fri, 21 Apr 2023 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 21 Apr 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
मंडी में ट्रॉली से सरसों उतारते श्रमिक।
चरखी दादरी। जिले में सरसों और गेहूं की आवक और खरीद जोर पकड़े हुए है। वहीं, उठान कार्य धीमा होना से अब खरीद कार्य बाधित होने लगा है। शुक्रवार को दूसरे दिन भी सरसों की खरीद नहीं हो पाई और इसका कारण धीमा उठान रहा। अभी भी जिले के खरीद केंद्रों पर करीब 70 हजार क्विंटल सरसों और इतना ही गेहूं पड़ा है। उठान प्रक्रिया धीमी होने का कारण गाड़ियों की कमी है।
दादरी जिले में तीनों एजेंसियों के कर्मचारी अनाज को अच्छी तरह देखभाल कर खरीद कर रहे हैं। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक केके गोयल ने बताया कि दादरी, बाढड़ा, झोझू, बौंद और छपार मंडी में अभी तक 4,583 किसान सरसों और 1969 किसान गेहूं बेचने के लिए आ चुके हैं। दादरी, बाढड़ा, झोझू मंडी में सरसों आ रही है, जिसको हैफेड खरीद रही है। इन मंडियों में अभी तक 9409 मीट्रिक टन सरसों आ चुकी है। इसमें से 4920 टन यानि 53 प्रतिशत सरसों को गोदामों में पहुंचाया जा चुका है। तीनों मंडियों में 4489 टन सरसों की लिफ्टिंग अभी की जानी है। उन्होंने बताया कि 10 हजार 432 मीट्रिक टन गेहूं को हरियाणा वेयरहाउस कॉरपोरेशन, फूड एंड सप्लाई और हैफेड खरीद चुके हैं। खरीद प्रक्रिया के दौरान अनाज के उठान का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है और 3710 टन गेहूं को गोदामों में भिजवाया जा चुका है।
दूसरी ओर दादरी मंडी की बात करे तो फिलहाल 40 हजार क्विंटल सरसों का उठान बाकी है और इसके चलते शुक्रवार को खरीद प्रक्रिया बाधित रही। सरसों लेकर मंडी पहुंचे किसानों को वापस लौटना पड़ा। हालांकि मार्केट कमेटी की ओर से खरीद के प्रयास किए गए, लेकिन बात सिरे नहीं चढ़ पाई।
विज्ञापन
जानिये...कहां हुई कितनी खरीद
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि बाढड़ा मंडी में 2230 टन, बौंदकलां में 1512 टन, दादरी में 5721 टन, झोझू कलां में 272 टन और छपार में 697 टन गेहूं की खरीद हुई है। किसान अपनी फसल को साफ करके और अच्छी तरह सूखाकर ही मंडी में लेकर आएं।
उठान थोड़ा धीमा चल रहा है। जल्द ही इसे गति दी जाएगी। मंडियों में आवक जोरों पर है और खरीद भी की जा रही है। शुक्रवार को सरसों की खरीद नहीं की गई।
-संदीप देशवाल, परचेज मैनेजर, हैफेड