{"_id":"6658d567e33c749dea03a1c7","slug":"13-animals-died-3-houses-damaged-due-to-fuel-fire-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-118359-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ईंधन में लगी आग से 13 पशुओं की मौत, 3 मकानों को क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ईंधन में लगी आग से 13 पशुओं की मौत, 3 मकानों को क्षति
Fri, 31 May 2024 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 31 May 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
नौरंगाबास राजपूतान में आग लगने से राख बना ईंधन।
बाढड़ा। गांव नौरंगाबास राजपूतान में आग लगने से हजारों रुपये का ईंधन जलकर राख हो गया। वहीं, आग से तीन मकानों को क्षति पहुंची जबकि 8 भेड़-बकरियों, एक कुतिया और चार पिल्लों की झुलसने से मौत हो गई। दादरी व बाढड़ा से दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव की शामलात भूमि पर ईंधन रखा था। दोपहर के समय अचानक ईंधन से आग की लपटें उठने लगी। जब तक ग्रामीणों को पता चलता तब तक आग समीप बने तीन मकानों तक पहुंच चुकी थी। आग ने बाड़े में बंधी आठ भेड़-बकरियों समेत पांच अन्य पशुओं को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीण बिल्लू, पूर्व सरपंच कंवरपाल, रमेश, आनंद, विकास, सरपंच जयसिंह आदि ने बताया कि ईंधन में लगी आग फैलकर रिहायशी क्षेत्र तक पहुंची। यहां से बिजली लाइन गुजरती है, संभावना है कि बिजली की तारों से निकली चिंगारी से ईंधन में आग लगी है। वहीं, आग की सूचना मिलने के बाद डायल 112 और बाढड़ा दमकल विभाग की टीम करीब पौने दो बजे मौके पर पहुंची। वहीं, आग फैलने पर दादरी से भी एक टीम को बुलाया गया। दोनों टीमों ने ने कड़ी मशक्कत के बाद साढ़े तीन घंटे बाद आग बुझाई। तब तक ईंधन और पशुधन के रूप में ग्रामीणों को नुकसान हो चुका था।