फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   120 cases caught of Canal water theft

नहरी पानी चोरी के 120 मामले पकड़े

Fri, 16 Oct 2020 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
120 cases caught of Canal water theft
जिले में नहरी पानी की चोरी रोकने के लिए शुक्रवार को सिंचाई विभाग की टीमों पर फिर नहरों पर छापे की कार्रवाई की। इस दौरान नहरी पानी चोरी के 120 मामले पकड़े हैं। इन किसानों को चिह्नित कर लिया गया है। अब जल्द ही विभाग की ओर से इनको नोटिस जारी कर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में इस समय मेन लोहारू नहर में पानी चल रहा है। बधवाना नहर में पानी नहीं छोड़े जाने से शहर का जलघर भी सूखा पड़ा है।
वही, इस बार जरूरत से मुताबिक 200 क्यूसिक पानी कम मिला है। जिससे जलघरों को भरना भी मुश्किल बना हुआ है। इसके अलावा फसल बिजाई का समय होने के कारण किसान भी भारी मात्रा में नहरी पानी की चोरी कर रहे हैं। पानी की चोरी ज्यादा मात्रा में होने से टेल तक नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे अंतिम छोर पर पड़ने वाले गांवों में बने जलघरों में भी पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इसको देखते हुए सिंचाई विभाग के एसडीओ एसडीओ प्रवीन सहरावत की टीम ने लोहारू नहर पर छापे की कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने नहरी पानी चोरी के 120 मामले पकड़े गए। इस दौरान अधिकारियों ने नहरों पर लगे साइफन, इंजन आदि हटवाए गए। इस संबंध में सिंचाई विभाग के एसडीओ राहुल छिल्लर ने कहा कि पानी चोरी करने वाले किसानों को चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही इनको नोटिस जारी किए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने किसानों से पानी चोरी न करने की अपील भी की।
विज्ञापन

पर्याप्त मात्रा में पानी की मांग की
इस बार मानसून की बारिश कम होने की वजह से किसानों को सिंचाई करके ही रबी की फसलों की बिजाई करनी पड़ रही है। किसान नेता रामकुमार कादयान का कहना है कि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी मिलना चाहिए। बारिश कम होने के कारण किसानों को सिंचाई करके ही फसल की बिजाई करनी पड़ रही है। इससे डीजल व बिजली की खपत बढ़ने से किसान पर लागत खर्च और बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को पकड़े थे 200 केस
सिंचाई विभाग की दो टीमों ने बुधवार को भी नहरों पर छापे की कार्रवाई कर नहरी पानी चोरी के 200 केस पकड़े थे। इस दौरान भी टीम ने लोहारू व अन्य नहरों पर कार्रवाई कर साइफन, इंजन आदि हटवाए थे, लेकिन अब फिर से पानी चोरी के मामले समाने आए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed