फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   11281 cases solved in national lok adalat

Charkhi Dadri News: राष्ट्रीय लोक अदालत में रखे गए 14,765 मामले, 11,281 का हुआ निपटान

Sat, 12 Jul 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 12 Jul 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
11281 cases solved in national lok adalat
दादरी न्यायिक परिसर में आयोजित लोक अदालत में मामलों की सुनवाई करते हुए बेंच। स्रोत:जिविसेप्रा.
कोर्ट
विज्ञापन

फोटो 17
दादरी न्यायिक परिसर में आयोजित लोक अदालत में मामलों की सुनवाई करती बेंच। स्रोत : जिविसेप्रा.

- शनिवार को दादरी न्यायिक परिसर में आयोजित लोक अदालत में चार बेंच ने की मामलों की सुनवाई, 4 करोड़ से अधिक की राशि अवाॅर्ड के रूप में हुई पास
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी न्यायिक परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की गई। इसमें जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेश कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निधि सोलंकी, न्यायिक दंडाधिकारी मयंक गुप्ता और न्यायिक दंडाधिकारी लक्ष्य गर्ग ने मामलों की सुनवाई की।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम संजीव काजला ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सुनवाई के लिए 14,756 मामले रखे गए। खास बात यह है कि चारों बेंच ने 11,281 मामलों का मौके पर ही निपटान कर दिया। वहीं, इन मामलों में चार करोड़ उनतालीस हजार नौ सौ चौरासी की राशि अवॉर्ड के रूप में पास की गई।
विज्ञापन

सीजेएम ने बताया कि लोक अदालत में आम नागरिकों की ओर से आपसी सुलह और समझौते के आधार पर स्वयं या अधिवक्ताओं के माध्यम से मामलों का निपटारा किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में वाहन दुर्घटना अधिनियम, बैंक लोन, मोटर व्हीकल एक्सीडेंट, एनडीपीएस एक्ट, फौजदारी, दीवानी, चेक बाउंस, वैवाहिक मामलों की सुनवाई की गई। कोर्ट केसों के साथ बैंक रिकवरी और बिजली निगम से संबंधित मामलों की भी सुनवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संजीव काजला ने बताया कि लोक अदालत का उद्देश्य केसों का निपटारा लोगों की आपसी सहमति से करना है। इसलिए समय-समय पर प्राधिकरण की ओर से लोक अदालत का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed