{"_id":"61eaf6d40dc6e51f61174549","slug":"11-thousand-people-did-not-get-the-second-dose-of-the-vaccine-charkhidadri-news-hsr622569920","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय होने पर भी 11 हजार लोगों ने नहीं लगवाई वैक्सीन की दूसरी डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय होने पर भी 11 हजार लोगों ने नहीं लगवाई वैक्सीन की दूसरी डोज
विज्ञापन
11 हजार लोगों ने नहीं लगवाई वैक्सीन की दूसरी डोज
स्वास्थ्य विभाग दूसरी डोज लेने में देरी करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को कॉल कर बुलाएगा, कंट्रोल रूम में बैठाई टीम
शुक्रवार को जिले में 2744 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
चरखी दादरी। पहली डोज लगवाने के बाद जिले के 11 हजार लोग दूसरी डोज लगवाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। इन लोगों को अब विभाग ने स्वास्थ्य केंद्रों तक बुलाना शुरू कर दिया है। इसके लिए कंट्रोल रूम में एक टीम बैठाई गई है जो समय पूरा होने के बाद भी वैक्सीन की दूसरी डोज न लगवाने वालों के पास कॉल कर रहे हैं। डिप्टी सीएमओ एवं जिला वैक्सीनेशन प्रभारी डॉ. आशीष मान के अनुसार जिले में 94 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जिले में 2744 लोगों को वैक्सीन लगाई गई और इनमें से 2204 लोगोंने दूसरी डोज लगवाई।
डॉ. आशीष मान ने कहा कि अगले एक सप्ताह के अंदर दूसरी डोज का लक्ष्य हासिल करने की योजना है और इसके लिए टीमों को वैक्सीनेशन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए है। दूसरी ओर विभाग उन लोगों के पास कॉल भी कर रहा है जो निर्धारित समय होने के बाद भी वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य केंद्रों तक नहीं पहुंच रहे हैं।
जिला वैक्सीनेशन प्रभारी ने बताया कि 21 जनवरी की शाम तक जिले में 791271 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। 419652 ने पहली और 369243 ने दूसरी डोज लगवा ली है। पिछले 24 घंटे में 403 लोगों को पहली और 2204 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। वहीं, इस समयावधि में 137 लोगों को एहतियाती डोज भी लगाई गई है। संवाद
विज्ञापन
- शहर के अलावा इन क्षेत्रों में नहीं लगवा रहे दूसरी डोज
जिला वैक्सीनेशन प्रभारी के अनुसार शहर में भी चार हजार से अधिक लोग ऐसे हैं जिन्होंने समय होने के बाद भी दूसरी डोज नहीं लगवाई है। इसके अलावा बौंदकलां और इमलोटा क्षेत्र में भी कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने दूसरी डोज अब तक नहीं लगवाई है।
- जानिए...शुक्रवार को किस केंद्र पर कितने लोगों ने लगवाई वैक्सीन
शुक्रवार को सिविल अस्पताल में 557, एमसीएच में 30, बौंदकलां में 99, अचीना में 641, इमलोटा में 71, रानीला में 120, सांवड़ में 59, झोझूकलां में 40, बलकरा में 38, संतोकपुरा में 22, मानकावास में 54, माई कलां में 173, गोपी में 47, बाढड़ा में 80, हड़ौदी में 549, कादमा में 35 और छपार में 29 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया।
--
वर्जन::
करीब 11 हजार लोग ऐसे हैं जिन्होंने समय पूरा होने पर भी दूसरी डोज नहीं लगवाई है। उन सभी के पास हमारी टीम कॉल कर स्वास्थ्य केंद्र पर आने के लिए प्रेरित कर रही है। शुक्रवार को 2744 लोगों को वैक्सीन लगाई गई और इनमें से 75 प्रतिशत ने दूसरी डोज लगवाई है।
डॉ. आशीष मान, जिला वैक्सीनेशन प्रभारी
----