{"_id":"65dcd10626e27af5df018d7e","slug":"101-units-of-blood-collected-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-114131-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: शिविर में 170 लोगों की जांच की, 101 यूनिट रक्त एकत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: शिविर में 170 लोगों की जांच की, 101 यूनिट रक्त एकत्रित
Mon, 26 Feb 2024 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। जय माता दी सेवा दल की ओर से रविवार को शहर में चौथा वार्षिक महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दल प्रधान अमित गुप्ता व रक्तवीर परिवार संयोजक राजेश सोनी ने संयुक्त रूप से की।
प्रधान अमित ने गुप्ता ने बताया कि सर्वप्रथम माता शेरावाली की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा की। इसके बाद रक्तदान व चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में 101 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसमें से पांच महिलाओं ने भी रक्तदान किया। शिविर में सुविधा अस्पताल से डॉ. सुनैना की टीम ने 75 लोगों का स्वास्थ्य जांचा। ओम आई केयर अस्पताल से डॉ. दीपक व डाॅ. दीपिका ने 65 लोगों की नेत्र जांच की और निशुल्क दवा वितरित की।
गुप्ता डेंटल क्लीनिक से डॉ. शशांक गुप्ता व रेनू गुप्ता ने 30 लोगों के दांतों की जांच की। शिविर में रक्तवीर परिवार का विशेष सहयोग रहा। गुप्ता ने बताया कि शिविर में सुधीर शर्मा व साहिल कलकल ने 13वीं बार और जगबीर फौगाट ने 23वीं बार रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया। अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान राजेश गर्ग, ईश्वर वर्मा, ऋषभ गुप्ता, सुधीर शर्मा, प्रदीप राव, सिंटू, पिंकू, सुनील आदि मौजूद रहे।