{"_id":"689a1f677ae13b31520f9f3c","slug":"10-thousand-urea-4600-bag-dap-reached-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-142525-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: डीएपी के 4600 और यूरिया के 10 हजार बैग पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: डीएपी के 4600 और यूरिया के 10 हजार बैग पहुंचे
Mon, 11 Aug 2025 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 11 Aug 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
फोटो 23
दादरी पुरानी अनाज मंडी स्थित खाद वितरण केंद्र। संवाद
जमींदारा सोसायटी कार्यालय, पैक्स समितियों और प्राइवेट विक्रेताओं ने सोमवार को किया खाद का वितरण
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। पुरानी अनाज मंडी स्थित जमींदारा सोसायटी कार्यालय व पैक्स समितियों में सोमवार को यूरिया खाद का वितरण किया गया। जिले में 10 हजार बैग यूरिया खाद पहुंची है। खाद का वितरण प्राइवेट विक्रेताओं व पैक्स समितियों के जरिये किया जा रहा है।
नगर में पुरानी अनाज मंडी स्थित जमींदारा सोसायटी कार्यालय में 2400 में से 1500 बैग वितरित किए गए। वहीं, 4600 बैग डीएपी खाद भी यहां पहुंच गई। अब किसान अगली रबी की फसलों की बिजाई के लिए खाद खरीद रहे हैं। मौजूदा खरीफ सीजन में तो धान को छोड़कर फसलें पकाव की अवस्था में पहुंच गई हैं।
इस बार खरीफ सीजन में गत सालों की तुलना में यूरिया व डीएपी खाद की ज्यादा मांग रही है। खाद के लिए किसानों की लाइनें लगी रही हैं। अब अक्तूबर माह से रबी की फसलों की बिजाई शुरू हो जाएगी। इसे देखते हुए किसान अभी से खाद खरीद रहे हैं। किसानों को डर है कि बिजाई के समय खाद न मिले। किसान अभी से खाद का स्टॉक कर रहे हैं। कृषि विभाग अधिकारी भी इस बात को स्वीकारते हैं।
विज्ञापन
सोमवार को शहर के अलावा, गांवों में पैक्स समितियों में यूरिया खाद बांटी गई। प्राइवेट विक्रेताओं के जरिये भी खाद बांटी जा रही है। यूरिया के कुल 10 हजार बैग पहुंचे हैं। अब इनका वितरण किया जा रहा है। इसी प्रकार, 4600 बैग डीएपी खाद मंगवाई गई है। जैसे ही खाद पहुंचती है, किसान लाइन में लग जाते हैं।
वर्सन
जिले में किसानों को खाद का वितरण किया जा रहा है। 4600 बैग डीएपी व 10 हजार बैग यूरिया खाद पहुंची है। खाद की कोई कमी नहीं है। किसान जरूरत के अनुसार ही खाद लें। बुधवार तक और भी खाद मंगवाई जा रही है।
-कृष्ण कुमार, एसडीओ, कृषि विभाग