फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   10 patients underwent surgery in the government hospital

Charkhi Dadri News: सरकारी अस्पताल में 10 मरीजों ने करवाए ऑपरेशन

Fri, 06 Feb 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 06 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
10 patients underwent surgery in the government hospital
ओटी के बाहर बैठे ऑपरेशन करवाने आए मरीजों के तिमारदार।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर कई प्रकार के ऑपरेशन की सुविधाएं शुरू की गई हैं। फिलहाल अस्पताल में ऑपरेशन के लिए तीन सर्जन के अलावा दो एनेस्थीसिया विशेषज्ञ के साथ पर्याप्त स्टाफ की तैनाती की गई हैं। ताकि मरीजों को ऑपरेशन के दौरान निजी अस्पतालों तक नहीं जाना पड़े। वीरवार को स्थानीय नागरिक अस्पताल की टीम ने 10 मरीजों के सफल ऑपरेशन कर राहत दी गई है। लगभग एक साल पहले नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचने वाले अधिकतर मरीजों को रोहतक पीजीआई रेफर करना पड़ता था। जो मरीजों और तिमारदारों के लिए भारी परेशानी के साथ मानसिक पीड़ा की भी वजह बना रहता था, लेकिन अस्पताल में सर्जन और एनेस्थीसिया विशेषज्ञों की तैनाती के बाद मरीजों को ऑपरेशन के लिए रोहतक रेफर नहीं करना पड़ रहा जिससे मरीजों को आर्थिक लाभ मिलने के अलावा परेशानियों का भी समाधान हुआ हैं। स्थानीय चिकित्सकों की टीम ने वीरवार को आंख संबंधी 7 मरीजों के सफल ऑपरेशन किए गए, वहीं इसके अलावा एक ऑर्थो, एक पित की थैली व एक अपेंडिक्स का ऑपरेशन किया गया हैं।
विज्ञापन


इन ऑपरेशन की मिलती है सुविधा
अस्पताल में आयुष्मान भारत के तहत हर्निया, अपेंडिक्स, मोतियाबिंद, घुटना, कूल्हा प्रत्यारोपण संबंधी अनेक ऑपरेशनों की सुविधा दी गई है। अस्पताल प्रशासनिक अधिकारियों का कहना हैं कि सभी ऑपरेशन के लिए हमारी हमेशा तैयार रहती हैं।
विज्ञापन


वर्सन :
वीरवार को अस्पताल में 10 मरीजों के ऑपरेशन किए गए हैं। अब मरीजों को ऑपरेशन के लिए रोहतक, भिवानी या निजी अस्पतालों में नहीं जाना पड़ रहा हैं। मरीजों के लिए सभी सुविधाएं निशुल्क दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. वेदपाल सिंह, डिप्टी सीएमओ नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed