फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   winter session of Haryana Assembly will begin from November 13

Haryana Winter Session: कल से तीन दिन चलेगा सत्र, प्रश्नकाल व शून्यकाल नहीं होगा; DAP की किल्लत पर होगा टकराव

Tue, 12 Nov 2024 12:48 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 12 Nov 2024 12:48 AM IST
सार

15वीं विधानसभा के प्रथम सत्र की पहली बैठक 25 अक्तूबर को आयोजित की गई थी। उस दौरान विधानसभा सत्र की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई थी। सत्र की दूसरी बैठक 13 नवंबर, तीसरी बैठक 14 को और चौथी बैठक 18 नवंबर को होगी।

विज्ञापन
winter session of Haryana Assembly will begin from November 13
हरियाणा विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विधानसभा का सत्र बुधवार से शुरू हो रहा है। यह सत्र 13, 14 और 18 नवंबर को तीन दिन चलेगा। सत्र के दौरान इस बार प्रश्नकाल और शून्य काल नहीं होगा। वहीं, कांग्रेस बिना नेता प्रतिपक्ष के सत्र में उतरेगी। विपक्ष डीएपी खाद की किल्लत और पराली के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरने की कोशिश करेगा।

विज्ञापन
Trending Videos

15वीं विधानसभा के प्रथम सत्र की पहली बैठक 25 अक्तूबर को आयोजित की गई थी। उस दौरान विधानसभा सत्र की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई थी। सत्र की दूसरी बैठक 13 नवंबर, तीसरी बैठक 14 को और चौथी बैठक 18 नवंबर को होगी। बीच में 15 को गुरु नानक देव जयंती के उपलक्ष्य में अवकाश है। 16 और 17 नवंबर को शनिवार और रविवार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नवनिर्वाचित विधायकों के लिए 12 नवंबर को प्राथमिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। चंडीगढ़ के सेक्टर 3 स्थित हरियाणा निवास में शाम को होने वाले इस सत्र में पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च की टीम विधायकों को विधायी कामकाज की बारीकियां बताएगी। कार्यक्रम को विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण और विस उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

कांग्रेस और इनेलो ने डीएपी खाद की किल्लत पर लगाया ध्यानाकर्षण प्रस्ताव
कांग्रेस और इनेलो के विधायकों ने डीएपी खाद की किल्लत पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आफताब अहमद ने डीएपी खाद पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिया है। वहीं, इनेलो की ओर से भी इसी मुद्दे पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिया गया है। इनेलो की ओर से कुल आठ ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिए गए हैं। इनमें पराली जलाने की घटनाओं के कारण किसानों पर हो रहा जुर्माना व दर्ज किए गए मुकदमे, गांवों एवं शहरों में गरीब लोगों के लिए काटी गई कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाएं न होने, धान की समर्थन मूल्य पर खरीद न होने, परिवार पहचान पत्र से आम जनता को हो रही परेशानी और प्रदेश में स्वच्छ पेयजल न होने, नशा, बेरोजगारी और सरकारी भर्तियों से संबंधित प्रस्ताव दिया गया है।

कार्य सलाहकार समिति की बैठक में नहीं पहुंचे हुड्डा व विज
कार्य सलाहकार समिति की बैठक में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व ऊर्जा मंत्री अनिल विज नहीं पहुंचे। हुड्डा की जगह झज्जर की कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल पहुंचीं। वहीं, बैठक में ऊर्जा मंत्री अनिल विज भी नहीं पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष की ओर से गठित कार्य सलाहकार समिति में सदस्य के तौर पर सीएम नायब सिंह सैनी, ऊर्जा मंत्री अनिल विज, संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और इनेलो विधायक अर्जुन सिंह चौटाला को सदस्य बनाया गया है। वहीं, डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा व विधायक सावित्री जिंदल को विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है।

सरकार इन बिलों को कराएगी पास
1. हरियाणा संविदात्मक कर्मचारी (सेवा की सुनिश्चिता ) विधेयक
2. हरियाणा सिख गुरुद्वारा (प्रबंधक) संशोधन विधेयक
3. हरियाणा नगरीय क्षेत्र विकास व विनियमन ( संशोधन) विधेयक
4. हरियाणा नगर निगम ( संशोधन) के दो विधेयक
5. हरियाणा ग्राम शामलात भूमि ( विनियमन ) संशोधन विधेयक            
6. हरियाणा पंचायती राज ( संशोधन) विधेयक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed