फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The amount of 9612 dependent families is stuck for two years.

Chandigarh-Haryana News: दो साल से अटकी हुई है 9612 आश्रित परिवारों की राशि

विज्ञापन
राज्य सरकार की ओर से भेजे गए प्रस्तावों में तकनीकी खामियों का खामियाजा भुगत रहे 9612 आश्रित परिवार
विज्ञापन

राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत मिलने वाली राशि दो साल से अटकी

अब 5,192 परिवारों को मिली राहत

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार की तरफ से भेजे गए प्रस्तावों में तकनीकी खामियों के कारण राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना (एनएफबीएस) के तहत मिलने वाली राशि के लिए प्रदेश के 14,805 आश्रित परिवारों को लंबा इंतजार करना पड़ा। लेकिन, अब हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग के प्रयासों के चलते इनमें से कुल 5,192 परिवारों को केंद्र सरकार ने राशि जारी कर दी है, जबकि अभी भी 9612 आश्रितों को राशि मिलने का इंतजार है।

आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत पहले चरण में राज्य के 5,192 पात्र परिवारों को सहायता राशि जारी हुई। आयोग के संज्ञान में आया कि प्रदेश के 14,805 परिवार इस सहायता राशि के लिए दो साल से इंतजार कर रहे हैं। आयोग ने जांच में पाया कि 2022 में राज्य सरकार के भेजे गए प्रस्तावों में तकनीकी खामियां लाभ वितरण में देरी का प्रमुख कारण बनीं। इनमें खासकर उपयोगिता प्रमाणपत्र (यूजेबिल्टी सर्टिफिकेट्स) की गलत फॉर्मेटिंग थी। ऐसे में केंद्र सरकार समय पर धनराशि जारी नहीं कर सकी।
विज्ञापन



इसके बाद आयोग ने भारत सरकार को सीधे पत्र लिखकर बातचीत की। ऐसे अब जाकर फरवरी 2025 में पहली किश्त के रूप में सहायता राशि बांटी गई। वहीं, बाकी लाभार्थियों को भी जल्द सहायता राशि दिलवाने के लिए आयोग सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह है राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना
राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना भारत सरकार की ओर से गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों के लिए एक वित्तीय सहायता योजना है। जब परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य (पुरुष या महिला) की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच में मृत्यु हो जाए तो इस योजना के तहत परिवार को 20 हजार रुपये की एकमुश्त राशि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed