फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Temperatures cross 46 degrees for the third consecutive day in Haryana

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में लगातार तीसरे दिन पारा 46 डिग्री पार, 9 जिलों में दो दिन भीषण गर्मी का रेड अलर्ट

विज्ञापन
दो दिन में 48 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान, तीन दिन गर्मी से राहत के आसार नहीं
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़/हिसार। हरियाणा में लगातार पांचवें दिन गर्मी का प्रकोप जारी रहा। बलूचिस्तान व थार मरुस्थल से आ रहीं गर्म हवाओं का कहर पूरा दिन जारी रहा। लगातार तीसरे दिन सिरसा राज्य में सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा।
भारतीय मौसम विभाग ने सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ में 12 व 13 जून को भीषण गर्मी का रेड अलर्ट घोषित किया है। इस दौरान दक्षिणी-पश्चिमी जिलों में 46 से 48 व अन्य हिस्सों में 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहने की संभावना है। 14 जून से कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है और 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन

दिन के साथ रातें भी गर्म, 30 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

दिन के साथ रातें भी गर्म होने लगी हैं। हरियाणा के चार जिलों अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी और सिरसा में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। वहीं नारनौल में न्यूनतम तापमान 29.3, रोहतक में 28.6, फरीदाबाद में 29.4, नूंह में 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिछले साल 50 डिग्री तक पहुंच गया था पारा

पिछले साल गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। 28 मई को सिरसा का अधिकतम तापमान 50.3 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि नूंह में 48.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। हालांकि पिछले साल जून में थोड़े अंतराल के बाद बारिश से ज्यादा गर्मी नहीं पड़ी थी। अधिकतम तापमान 46 डिग्री के आसपास ही दर्ज किया गया था।
कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

जिला अधिकतम न्यूनतम

अंबाला
42.0
30.5

हिसार
44.3
28.8

करनाल
40.9
28.5

नारनौल
44.7
29.3

रोहतक
46.2
28.6

भिवानी
44.1
29.8

गुरुग्राम 42.1
27.2

पंचकूला
39.4
28.1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed