फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Teachers will get one mark for every correct answer, no negative marking.

Chandigarh-Haryana News: शिक्षकों को प्रत्येक सही जवाब पर एक अंक, नेगेटिव मार्किंग नहीं

विज्ञापन
पीएमश्री व मॉडल संस्कृति स्कूलों में नियुक्ति के लिए 30 जून को परीक्षा देंगे शिक्षक
विज्ञापन


चंडीगढ़। राजकीय मॉडल संस्कृति और पीएमश्री स्कूलों में नियुक्ति पाने के लिए परीक्षा देने वाले शिक्षकों को प्रत्येक सही जवाब पर एक अंक मिलेगा, जबकि गलत जवाब पर कोई अंक नहीं कटेगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अनुसार, परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र के आधार पर होगी। एक सवाल के चार जवाब होंगे, जिनमें एक सही उत्तर मार्क करना होगा। पीआरटी-एचटी श्रेणियों के लिए 70 अंक और अन्य श्रेणियों के लिए 60 अंक की परीक्षा होगी। यह परीक्षा छह श्रेणियों प्रधानाचार्य, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर(पीजीटी), हेडमास्टर, एलिमेंट्री स्कूल हेड मास्टर, ट्रेड ग्रेजुएट टीचर(टीजीटी) और प्राइमरी हेड टीचर के लिए आयोजित करवाई जा रही है।



प्रदेशभर के कुल 468 सरकारी मॉडल संस्कृति (जीएमएस) व पीएमश्री माध्यमिक उच्च विद्यालय और 1420 सरकारी मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूलों में नियुक्ति पाने के लिए 12,318 शिक्षकों ने आवेदन किया है। इनमें 6797 पीजीटी, 2524 टीजीटी, 311 प्रधानाचार्य, 50 हेडमास्टर और 2636 जेबीटी शामिल है।
विज्ञापन

आज मिलेगा एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड 27 जून से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध हो जाएंगे। शिक्षक और स्कूल प्रमुख अपने एम्प्लाॅई आईडी और मोबाइल नंबर भरकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed