फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Syllabus announced for the System Analyst-Programmer post examination.

Chandigarh-Haryana News: सिस्टम एनालिस्ट-प्रोग्रामर पदों की परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम घोषित

विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) सिस्टम एनालिस्ट-सीनियर प्रोग्रामर व जूनियर सिस्टम एनालिस्ट-प्रोग्रामर पदों के लिए विषय ज्ञान परीक्षा आयोजित करवाएगा। आयोग ने परीक्षा के लिए विस्तृत पाठ्यक्रम घोषित किया है। कुल 150 अंकों की परीक्षा तीन घंटे की अवधि की होगी। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी भाषा होगा और यह सब्जेक्टिव (व्यक्तिपरक) प्रकार की होगी। साक्षात्कार के लिए बुलाए जाने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा में न्यूनतम 35 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे।
विज्ञापन

साक्षात्कार के लिए पदों की संख्या के तीन गुना उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा। विषय ज्ञान परीक्षा का वेटेज 87.5 फीसदी होगा जबकि साक्षात्कार का वेटेज 12.5 फीसदी रहेगा। अंतिम मेरिट सूची विषय ज्ञान परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों को जोड़कर तैयार की जाएगी। परीक्षा के पाठ्यक्रम में इंजीनियरिंग गणित, डिजिटल लॉजिक और कंप्यूटर विषय शामिल हैं। इसमें प्रोग्रामिंग और डाटा संरचनाएं, एल्गोरिदम और गणना का सिद्धांत भी शामिल है। कंपाइलर डिजाइन, ऑपरेटिंग सिस्टम और डाटाबेस भी पाठ्यक्रम का हिस्सा हैं। कंप्यूटर नेटवर्क से संबंधित विषय के सवाल भी इस परीक्षा में पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed