फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   politics on Cockroache in Haryana Arjun Chautala gurnam Chaduni Names Himself National Convener

हरियाणा में 'कॉकरोच': अर्जुन चाैटाला बोले-मैं पहला कॉकरोच विधायक, चढूनी ने खुद को बताया राष्ट्रीय संयोजक

Sat, 23 May 2026 01:11 PM IST
Nivedita अमर उजाला/संवाद, चंडीगढ़/हिसार/करनाल/रोहतक
अमर उजाला/संवाद, चंडीगढ़/हिसार/करनाल/रोहतक Published by: Nivedita Updated Sat, 23 May 2026 01:11 PM IST
सार

पानीपत के एक अधिवक्ता ने पार्टी के पंजीकरण के लिए चुनाव आयोग में आवेदन भी दे दिया है। इस बीच रोहतक में कई मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ जिसमें प्रदर्शनकारियों के हाथों में जो बैनर थे उन पर लिखा था-मैं भी हूं कॉकरोच।

विज्ञापन
politics on Cockroache in Haryana Arjun Chautala gurnam Chaduni Names Himself National Convener
रोहतक में काॅकरोच पार्टी से जुड़े युवाओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : संवाद

विस्तार

सोशल मीडिया पर व्यंग्य के तौर पर शुरू हुई कॉकरोच जनता पाटी (सीजेपी) हरियाणा में अब राजनीतिक बहस का विषय बन गई है। बेरोजगारी, युवाओं की नाराजगी और सरकार विरोधी भावनाओं के बीच शुरू हुआ यह ऑनलाइन ट्रेंड अब नेताओं के बयानों, विरोध प्रदर्शनों और चुनाव आयोग तक पहुंच चुका है। 
विज्ञापन


इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने खुद को कॉकरोच जनता पार्टी का पहला विधायक बताया तो कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर कॉकरोच बंदी का आरोप लगाया। वहीं, किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने खुद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बताए जाने का दावा किया है। 
विज्ञापन


इस बीच पानीपत के एक अधिवक्ता ने पार्टी के पंजीकरण के लिए चुनाव आयोग में आवेदन भी दे दिया है। इस बीच रोहतक में कई मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ जिसमें प्रदर्शनकारियों के हाथों में जो बैनर थे उन पर लिखा था-मैं भी हूं कॉकरोच। रेवाड़ी में कुछ संगठनों ने कॉकरोच नाम से सोशल मीडिया ग्रुप बनाकर उनमें जॉइनिंग शुरू कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन घटनाओं ने हरियाणा की राजनीति में एक नए तरह की डिजिटल और व्यंग्यात्मक राजनीति को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

दरअसल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए इस ट्रेंड की शुरुआत कथित तौर पर अभिजीत दीपके नामक युवक ने की थी। इसके बाद इंस्टाग्राम, एक्स और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस ट्रेंड को लाखों युवाओं का समर्थन मिला। कई वीडियो और पोस्ट करोड़ों बार देखे गए। धीरे-धीरे यह केवल इंटरनेट तक सीमित नहीं रहा बल्कि राजनीतिक दलों और नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं।

इनेलो विधायक का बयान चर्चा में, भाजपा ने वीडियो शेयर कर घेरा

इनेलो के रानियां से विधायक अर्जुन चौटाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह मजाकिया अंदाज में कहते हैं-मैं मीडिया के माध्यम से अपने कॉकरोच भाइयों से कहना चाहता हूं कि एक और कॉकरोच आपके साथ जुड़ चुका है। और ये केवल कॉकरोच नहीं, विधायक भी है। उन्होंने आगे कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी का पहला विधायक भी बन चुका है। उनके बयान पर भाजपा हमलावर हो गई। भाजपा हरियाणा के मीडिया इंचार्ज अरविंद सैनी ने वीडियो साझा कर हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर पूछा-इनेलो का क्या एक विधायक कम हो गया? अभय चौटाला का बयान भी इस पर आए तो स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

नोटबंदी, वोटबंदी के बाद भाजपा की कॉकरोचबंदी : दीपेंद्र हुड्डा

दिल्ली में रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कॉकरोच जनता पार्टी के एक्स हैंडल ब्लॉक होने पर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। हुड्डा ने कहा कि नोटबंदी और वोटबंदी के बाद अब भाजपा कॉकरोचबंदी लेकर आई है। सरकार आलोचना सहन नहीं कर पा रही और सोशल मीडिया पर आवाज उठाने वालों के अकाउंट बंद करवाए जा रहे हैं। बोले-लोकतंत्र में यह तरीका गलत है। यह ऑनलाइन मूवमेंट को युवाओं के गुस्से और बेरोजगारी की निराशा का प्रतीक है। साथ ही कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों ने गवर्नेंस सिस्टम को पूरी तरह खराब कर दिया है, जिसकी झलक अब सोशल मीडिया ट्रेंड्स में भी दिखाई दे रही है।

सैलजा ने कहा-टिप्पणी करना उचित नहीं, यह लोगों में गुस्सा बढ़ने का संकेत

सिरसा में कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने सीधे टिप्पणी करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। हालांकि उन्होंने इसे युवाओं, मजदूरों और किसानों के भीतर बढ़ते गुस्से का संकेत बताया। कहा कि सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही, इसी कारण जनता नाराजगी जाहिर कर रही है।

किसान नेता चढूनी का दावा-मुझे राष्ट्रीय संयोजक बनाया 

करनाल में किसान नेता गुरुग्राम चढूनी ने दावा किया है कि कॉकरोच जनता पार्टी ने उनको राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। उन्होंने इसका एक धन्यवाद पोस्टर भी जारी किया है। चढूनी ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी ने जो मुहिम चलाई है, इससे एक बात तो साफ हो गई है कि देश का युवा रानजीतिक पार्टियों का विकल्प ढूंढ़ रहा है। राजनीतिक पार्टियां व्यापारी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक पार्टी का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है, लेकिन पब्लिक के रुझान पर मुझे ये जिम्मेदारी दी गई है।

पानीपत के एडवोकेट सुधीर पहुंचे चुनाव आयोग 

पानीपत के जोशी गांव के अधिवक्ता सुधीर जाखड़ ने शुक्रवार को चुनाव आयोग में कॉकरोच जनता पार्टी के संयोजक के नाते पंजीकरण के लिए आवेदन किया है। आयोग ने इसमें संविधान, पदाधिकारियों के नाम और कार्यालय न होने पर आपत्ति लगाई है। अधिवक्ता ने इन सबको जल्द ही पूरा करने का दावा किया है।

अधिवक्ता सुधीर जाखड़ ने बताया कि उनके एक नजदीकी साथी ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी बनाई थी। वे इस समय अमेरिका में हैं। यह अब तक व्यंगात्मक रूप से चल रही थी। उन्होंने इसे राजनीतिक दल के रूप में पंजीकरण कराने का फैसला लिया। इसके लिए अमेरिका में रह रहे अभिजीत दिनके से बात की। उन्होंने भारत आने में असमर्थता जताई तो उन्होंने उनसे बात कर कॉकरोच जनता पार्टी के संयोजक के नाते पार्टी को चुनाव आयोग में पंजीकरण कराने के लिए बात की।

कार्यकारिणी का गठन करेंगे

अधिवक्ता सुधीर जाखड़ ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी के देशभर में कार्यकर्ता हैं। युवाओं को आगे लाकर प्रदेशों में कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसमें दूसरे वर्ग को भी शामिल किया जाएगा। पार्टी का घोषणापत्र बनाया गया है। इसमें राइट टू रिकॉल प्रमुख रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed