{"_id":"6a9ec15d618a003b9200bf05","slug":"now-till-30th-chance-for-registration-for-contract-employees-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-1117259-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: अनुबंध कर्मचारियों को पंजीकरण के लिए अब 30 तक मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: अनुबंध कर्मचारियों को पंजीकरण के लिए अब 30 तक मौका
विज्ञापन
सेवा सुरक्षा के लिए पंजीकरण और दस्तावेजों के सत्यापन की समय सीमा बढ़ी
डीडीओ 15 अक्तूबर व विभागाध्यक्ष 31 अक्तूबर तक करेंगे सत्यापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने अनुबंध कर्मचारियों को राहत देते हुए सेवा सुरक्षा के लिए पंजीकरण और दस्तावेजों के सत्यापन की समय-सीमा बढ़ा दी है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी पत्र के अनुसार अब पात्र अनुबंध कर्मचारी 30 सितंबर तक वेब पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकेंगे। पंजीकरण के बाद संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी (डीडीओ) आवेदनों की जांच करेंगे। डीडीओ को यह प्रक्रिया 15 अक्तूबर 2026 तक पूरी करनी होगी। इसके बाद संबंधित विभागाध्यक्ष डीडीओ से प्राप्त आवेदनों और दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे। विभागाध्यक्षों को यह काम 31 अक्तूबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
सरकार ने समय-सीमा बढ़ाने का फैसला इसलिए लिया है ताकि पात्र अनुबंध कर्मचारियों को पंजीकरण पूरा करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। साथ ही अधिकारियों को भी आवेदनों की जांच और सत्यापन के लिए पर्याप्त वक्त मिल पाएगा। सरकार ने सभी पात्र अनुबंध कर्मचारियों से अपील की है कि वे तय समय के अंदर अपना पंजीकरण जरूर पूरा करें। डीडीओ और विभागाध्यक्षों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे आवेदनों का सत्यापन समय पर पूरा करें और नई समय-सीमा का सख्ती से पालन करें। सरकार के इस फैसले से उन अनुबंध कर्मचारियों को राहत मिलेगी जो अभी तक अपना पंजीकरण नहीं करा पाए थे।