फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Multi-purpose employees will stage symbolic protests across the state starting tomorrow.

Chandigarh-Haryana News: बहुउद्देशीय कर्मचारी कल से प्रदेशभर में सांकेतिक रोष प्रदर्शन करेंगे

विज्ञापन
ऑनलाइन तबादले की प्रक्रिया से बहुउद्देशीय कर्मचारियों को बाहर रखने की मांग उठाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा ने स्वास्थ्य विभाग की ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया का विरोध किया है। एसोसिएशन का कहना है कि इस ऑनलाइन तबादले की प्रक्रिया से बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों को पूरी तरह बाहर रखा जाए। संगठन ने सरकार से रिक्त पदों पर स्थायी भर्ती करने व पद समाप्त करने की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की है। कर्मचारी वीरवार व शुक्रवार को प्रदेशभर में सांकेतिक रोष प्रदर्शन करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष शर्मिला देवी और महासचिव सहदेव सांगवान ने कहा कि कर्मचारियों की कमी के बावजूद पदों को समाप्त करना उचित नहीं है। इससे कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ेगा और आम जनता को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। संगठन के अनुसार बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी मलेरिया, डेंगू की रोकथाम, टीकाकरण, सर्वेक्षण और जनजागरूकता जैसे महत्वपूर्ण कार्य करते हैं इसलिए उनकी जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए उन्हें ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया से पूरी तरह बाहर रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन

महासचिव सहदेव सांगवान ने कहा कि 15 व 16 अक्तूबर को सांकेतिक रोष प्रदर्शन के बाद सिविल सर्जन और जिला उपायुक्त के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजे जाएंगे। एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि पद समाप्त करने के बजाय खाली पदों पर स्थायी नियुक्तियां की जाएं। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों के हितों और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए उनका शांतिपूर्ण संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed