{"_id":"68b8a23b73255f05a10c4766","slug":"je-suspended-in-the-case-of-death-of-three-people-from-11-kv-line-in-hisar-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-808539-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: हिसार में 11 केवी लाइन से तीन की मौत के मामले में जेई निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: हिसार में 11 केवी लाइन से तीन की मौत के मामले में जेई निलंबित
विज्ञापन
- ऊर्जा मंत्री अनिल विज के आदेश पर कार्रवाई
- मंत्री बोले-मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा मिलेगा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हिसार में 11 केवी बिजली लाइन के संपर्क में आने से तीन लोगों की मौत के मामले में लापरवाही पर कनिष्ठ अभियंता पंजाब सिंह को निलंबित कर दिया गया है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज के आदेशानुसार यह कार्रवाई की गई है। मंत्री ने दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। विज ने कहा कि निदेशक संचालन और निदेशक परियोजना की समिति की जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में विस्तृत कार्रवाई की जाएगी।
यह हादसा 2 सितंबर की सुबह तकरीबन 11 बजे मिर्जापुर रोड स्थित दर्शन अकादमी स्कूल के पास हुआ। 33 केवी सब-स्टेशन से निकलने वाले 11 केवी एमजी क्लब फीडर का कंडक्टर टूटकर गिर गया था। इसके संपर्क में आने से 26 वर्षीय बंटी, 31 वर्षीय राज कुमार और 15 वर्षीय अमित की मौके पर ही जान चली गई थी। मंत्री ने कहा कि बरसात के कारण हिसार के कुछ सब-स्टेशन पानी में डूब गए थे। आदेश दिए है कि सभी ऐसे सब-स्टेशनों का फ्लोर लेवल ऊंचा किया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या न हो।
उधर, परिवहन विभाग की स्थिति पर विज ने कहा कि ज्यादा बारिश के बावजूद यात्रियों को निरंतर बस सेवाएं उपलब्ध कराने की निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि विभाग पूरी कोशिश कर रहा है कि जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।