फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   HPS officer Tanya Singh promoted to IPS

Chandigarh-Haryana News: एचपीएस अधिकारी तान्या सिंह बनीं आईपीएस

विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना




अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस सेवा (एचपीएस) अधिकारी तान्या सिंह को पदोन्नत कर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में नियुक्त किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। यह नियुक्ति संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा 21 जुलाई 2026 को 2025 की चयन सूची में उनका नाम बिना किसी शर्त के अंतिम रूप से शामिल किए जाने के बाद की गई है।

तान्या सिंह को 2025 की चयन सूची में क्रम संख्या-2 पर आईपीएस के लिए नियुक्त करते हुए हरियाणा कैडर आवंटित किया गया है। उनकी नियुक्ति भारतीय पुलिस सेवा (भर्ती) नियम 1954 व भारतीय पुलिस सेवा (पदोन्नति द्वारा नियुक्ति) विनियम 1955 के तहत की गई है। तान्या सिंह एक वर्ष की परिवीक्षा पर रहेंगी और भारतीय पुलिस सेवा (प्रोबेशन) नियम 1954 के अनुसार अनिवार्य इंडक्शन प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। हालांकि उनकी नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट में लंबित विशेष अनुमति याचिका जोगिंदर शर्मा एवं अन्य बनाम हरियाणा सरकार व अन्य के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed