फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Health Minister said We are getting cough syrups tested

कफ सिरप की करवा रहे जांच, गड़बड़ी मिली तो करेंगे बैन : स्वास्थ्य मंत्री

विज्ञापन
कहा-प्रदेश में कफ सिरप सेफ, अभी तक मिलावट नहीं मिली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मध्य प्रदेश में कफ सिरप से बच्चों की मौत के बाद कई राज्यों में दवाओं को लेकर जांच तेज हो गई है। हरियाणा सरकार ने भी स्थिति पर पूरी नजर बना रखी है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग सभी कफ सिरप की जांच करवा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच में किसी भी दवा में गड़बड़ी पाई गई तो उस दवा को तुरंत बैन किया जाएगा। फिलहाल हरियाणा में बिक रहे कफ सिरप सेफ हैं। अभी तक किसी भी सिरप में डायथिलीन ग्लाइकोल की मिलावट नहीं मिली है।



आरती सिंह राव पंचकूला में आयोजित एक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने जनता से अपील की कि वे घबराएं नहीं क्योंकि राज्य में दवा नियंत्रण विभाग सतर्क है और हर दवा की गुणवत्ता की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पंजाब सरकार ने कोल्ड्रिफ सिरप पर लगाया प्रतिबंध

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (ड्रग्स विंग) ने कोल्ड्रिफ सिरप की बिक्री, वितरण और उपयोग पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है। इस दवा को नॉन-स्टैंडर्ड क्वालिटी घोषित करने के बाद विभाग ने यह कदम उठाया है। आदेश में सभी खुदरा विक्रेता, वितरक, अस्पतालों और डॉक्टरों को निर्देश दिया गया है कि वे इस सिरप को खरीदने, बेचने के साथ ही इसका उपयोग न करें। अगर सूबे में इस उत्पाद का कोई भी स्टॉक पाया जाता है तो उसकी जानकारी drugcontrol.fda@punjab.gov.in पर दी जा सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed