फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryanas young cricketers shine in IPL

Chandigarh-Haryana News: आईपीएल में चमके हरियाणा के युवा क्रिकेटर

विज्ञापन
- आईपीएल में पहली बार हरियाणा के 13 खिलाड़ी हुए शामिल, इनमें चार घरेलू टीम का हिस्सा नहीं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में हरियाणा के युवा क्रिकेटरों ने खूब धूम मचाई है। इनमें अंबाला के वैभव अरोड़ा, नमन धीर, अंशुल कंबोज ने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया। सीजन के सबसे महंगे स्पिनर युजवेंद्र चहल ने आईपीएल में हैट्रिक भी लगाई, जबकि सुमित, निशांत, जयंत और राघव गोयल को खेलने का मौका नहीं मिला। इस आईपीएल सीजन में पहली बार हरियाणा के 13 खिलाड़ी शामिल हुए, हालांकि, इनमें चार खिलाड़ी प्रदेश की घरेलू टीम का हिस्सा नहीं हैं।


अंशुल कंबोज
चेन्नई सुपर किंग्स ने करनाल के अंशुल कंबोज को 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अंशुल ने 13 रन देकर 3 विकेट लेने का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। अंशुल ने 8 मैच में 13 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन


नमन धीर
अंबाला के 25 वर्षीय फिनिशर नमन धीर ने मुंबई इंडियंस के लिए कई बार मैच का रुख बदला है। अंत के ओवरों में आकर उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 16 मैचों में 252 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 182.60 रहा है। मुंबई ने नमन को 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैभव अरोड़ा
अंबाला के वैभव अरोड़ा ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। वह केकेआर के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे, जिन्होंने 9 मैचों में 9.30 की इकॉनमी रेट से 12 विकेट लिए हैं।


चहल की हैट्रिक
युजवेंद्र चहल ने टूर्नामेंट के बीच में ही सीएसके के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में हैट्रिक लेकर अपनी बादशाहत दिखा दी। उन्होंने दीपक हुड्डा, अंशुल कंबोज और नूर अहमद को आउट करके अपनी दूसरी आईपीएल हैट्रिक दर्ज की। चहल ने पंजाब किंग्स के लिए 14 मैचों में कुल 16 विकेट झटके हैं।

हर्षल पटेल 150 विकेट लेने वाले 13वें खिलाड़ी बने
प्रदेश के घरेलू टीम से खेलने वाले हर्षल पटेल आईपीएल में 150 या ज्यादा विकेट लेने वाले 13वें खिलाड़ी बने। उन्होंने सबसे कम गेंदों में 150 विकेट लेने के मामले में लसिथ मलिंगा को पछाड़ दिया। पटेल ने 2381 गेंदों व मलिंगा ने 2444 गेंदों में 150 विकेट पूरे किए थे। सनराइजर्स हैदराबाद ने हर्षल को आठ करोड़ रुपये में खरीदा था।

इनका प्रदर्शन निराशाजनक
1.7करोड़ में बिके रोहतक के दीपक हुड्डा 5 पारी में 41 रन ही बना पाए। 2.4 करोड़ में बिके नूंह के शाहबाज अहमद ने 3 मैच में कोई विकेट नहीं लिया। 2.20 करोड़ में बिके मोहित शर्मा ने 8 मैचों में दो विकेट और 9 करोड़ में बिके फरीदाबाद के धाकड़ बल्लेबाज राहुल तेवतिया 12 पारी में 24 रन बनाकर निराशजनक प्रदर्शन किया।


ये चार खिलाड़ी राज्य के घरेलू टीम में नहीं
इन खिलाड़ियों में मुंबई इंडियंस से पानीपत निवासी बल्लेबाज राघव गोयल, लखनऊ सुपर जायंट्स से नूंह के ऑलराउंडर शाहबाज अहमद, चेन्नई सुपर किंग्स से रोहतक के ऑलराउंडर दीपक हुड्डा, दिल्ली कैपिटल्स से ऑल राउंडर सुमित कुमार विभिन्न टीमों में हैं। ये हरियाणा के घरेलू टीम का हिस्सा नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed