फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana cabinet meeting will be held on August 1, monsoon session will be decided

Haryana: मंत्रिमंडल की बैठक एक अगस्त को, मानसून सत्र पर लगेगी मुहर, एसओपी को भी मिल सकती है मंजूरी

Thu, 17 Jul 2025 01:21 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 17 Jul 2025 01:21 AM IST
सार

बैठक में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत लगे पांच साल पुराने कच्चे कर्मचारियों की नौकरी सेवानिवृत्ति आयु तक सुरक्षित करने के लिए मानक संचालन प्रणाली (एसओपी) और लाडो योजना पर भी मुहर लग सकती है।

विज्ञापन
Haryana cabinet meeting will be held on August 1, monsoon session will be decided
सीएम नायब सिंह सैनी - फोटो : एएनआई

विस्तार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। यह बैठक सिविल सचिवालय में सुबह 11 बजे होगी। बैठक में विभिन्न विभागों के कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सरकार मुहर लगा सकती है। साथ ही मानसून सत्र की तारीखों का एलान भी हो सकता है। बताया जा रहा है कि मानसून सत्र अगस्त के तीसरे सप्ताह में शुरू हो सकता है। मानसून सत्र का विपक्ष भी बेसब्री से इंतजार कर रहा है। बिजली की दरें बढ़ने और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष सत्ता पक्ष को घेरने की कोशिश करेगा।

विज्ञापन


बैठक में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत लगे पांच साल पुराने कच्चे कर्मचारियों की नौकरी सेवानिवृत्ति आयु तक सुरक्षित करने के लिए मानक संचालन प्रणाली (एसओपी) और लाडो योजना पर भी मुहर लग सकती है। लाडो योजना का लाभ किन वर्ग की महिलाओं को देना है इसके नियम तय होने हैं। बजट के दौरान राज्य सरकार ने लाडो योजना के लिए पांच हजार करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया था। इस योजना के तहत हर महीने महिलाओं को 2100 रुपये दिए जाने हैं।
विज्ञापन


मानसून सत्र से पहले कांग्रेस विधायक को मिलेगा नेता, संशय बरकरार
विधानसभा चुनाव के परिणाम को करीब दस महीने बीत चुके हैं मगर अभी तक कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष का नाम तय नहीं कर पाई है। एक बार यह चर्चा फिर से शुरू हो गई है कि क्या इस बार हरियाणा के कांग्रेस विधायकों को उनका नेता मिल पाएगा। कांग्रेस हाईकमान के कई नेता समय-समय पर कहते रहे हैं कि शीर्ष नेतृत्व के बीच चर्चा हो गई है। बहुत जल्द कांग्रेस को नेता प्रतिपक्ष मिल जाएगा। पिछले दिनों चंडीगढ़ पहुंचे कांग्रेस के सहप्रभारी जितेंद्र सिंह बघेल ने कहा था कि पहले जिला अध्यक्ष फिर प्रदेश अध्यक्ष और उसके बाद नेता प्रतिपक्ष घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed