फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana BJP govt completes 100 days PM Modi gave three V titles to CM Nayab Singh Saini

हरियाणा सरकार के 100 दिन पूरे: पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को दी तीन 'वी' उपाधि, विपक्षी भी सीएम के फैन

Thu, 23 Jan 2025 05:26 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 23 Jan 2025 05:26 PM IST
सार

हरियाणा भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे हो गए हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी प्रदेश के लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने सीएम नायब सैनी को दी तीन 'वी' उपाधि दी है। 

विज्ञापन
Haryana BJP govt completes 100 days PM Modi gave three V titles to CM Nayab Singh Saini
सीएम नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा की भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल के वीरवार को 100 दिन पूरे हुए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 12 मार्च 2024 को विधानसभा में पहली बार बहुमत सिद्ध करने के बाद अपनी हंसमुख और मृदुभाषी शैली के चलते जन-जन में लोकप्रिय हुए हैं। उनका व्यक्तित्व सैलीब्रिटी से भी अधिक प्रदेश के लोगों के दिलों में रचा-बसा है। हरियाणा गठन के बाद नायब सिंह सैनी प्रदेश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्हें इतने कम समय में अपनी कुशल कार्यशैली की बदौलत लोकप्रियता मिली है, जिसके चलते जनता-जनार्दन ने हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का जनादेश दिया है। 100 दिन के दूसरे कार्यकाल में मुख्यमंत्री लोगों के दिलों में गहरे तक अमिट छाप छोड़ने में कामयाब हुए हैं।

विज्ञापन


राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल भी अपनी मिलनसार प्रवृति के कारण ऐसे ही लोकप्रिय नेता थे। इसी वजह से उन्हें ताऊ की उपाधि से नवाजा गया था। नायब सिंह सैनी की हर व्यक्ति से आसानी से मिलने की नायाब कार्यशैली ने उनको राजनीति में अलग मुकाम दिलाया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी मुख्यमंत्री ट्रेंड करते रहते हैं। इसी वजह से उनके फॉलोअर्स भी बढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन

क्या है तीन 'वी' की उपाधि का मतलब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मुख्यमंत्री के सरल व्यक्तित्व के कायल हैं। पीएम मोदी जब भी हरियाणा में किसी बड़े राजनीतिक मंच या अन्य समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होते हैं तो वे अपने संबोधन में अक्सर सीएम सैनी को तीन 'वी' की उपाधि से नवाजते हैं। प्रधानमंत्री कहते हैं कि नायब सिंह सैनी विनम्र, विवकेशील व विद्वान व्यक्तित्व के धनी हैं, जिन्होंने इतने कम समय में मुख्यमंत्री के रूप में राजनीतिक लोकप्रियता हासिल की है।

बिना खर्ची-पर्ची मिल रही नौकरियां हजार
नायब सरकार के बारे में अब प्रदेश के लोग कहते हैं कि कथनी -करनी एकै सार, जुल्म रहैया न भ्रष्टाचार, बिना खर्ची-पर्ची मिल रही नौकरियां हजार। विधानसभा चुनाव के दौरान जब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्रुप-सी के 25 हजार से अधिक अभ्यार्थियों का परिणाम घोषित किया गया तो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वायदा किया था कि वे मुख्यमंत्री पद की शपथ बाद में लेंगे पहले युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे। 17 अक्तूबर, 2024 को नायब सैनी ने पंचकूला में शपथ लेने से पहले 25 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए, उसके बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

विपक्ष की प्रवृति को बदलने में सफल रहे सीएम
यही नहीं प्रदेश के विपक्ष के कई नेता भी मुख्यमंत्री की कार्यशैली के कायल हैं। आम तौर पर हरियाणा की राजनीति में विपक्ष की परंपरा रही है कि जब भी सत्ताधारी पार्टी के मुख्यमंत्री उनके विधानसभा क्षेत्र में कोई बड़ी रैली में शामिल होने के लिए आते हैं तो वे उसे विफल करने की जुगत में लग जाते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विपक्ष की इस प्रवृति को बदलने में सफल रहे हैं।

विज्ञापन

विधायक को अपनी गाड़ी में साथ लाए थे सीएम सैनी
बीते दिनों सिरसा में मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री ने शिरकत की थी और इसी कार्यक्रम में प्रोटोकोल के हिसाब से स्थानीय विधायक गोकुल सेतिया को आमंत्रित किया जाना था, लेकिन जब विधायक को जानकारी मिली कि उनका नाम मुख्यमंत्री का स्वागत करने वालों की सूची में नहीं है तो वे वायु सेना हवाई अड्डे से चले गए। सीएम सैनी को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने विधायक गोकुल सेतिया को हवाई अड्डे पर बुलाया और 5 से 10 मिनट तक विधायक के आने का इंतजार भी किया। इसके बाद मुख्यमंत्री अपनी गाड़ी में विधायक गोकुल सेतिया को बैठा कर समारोह स्थल पर ले गए। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने गोकुल सेतिया को मंच से बोलने का भी मौका दिया। 

कांग्रेस विधायक ने मंच से की सीएम नायब सैनी की तारीफ
20 जनवरी 2025 को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने गृहक्षेत्र नारायणगढ़ में विकास रैली की थी, जहां उन्होंने 43.50 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया था। रैली को कांग्रेस की स्थानीय विधायका शैली चौधरी ने संबोधित किया तो उपस्थित लोग हैरान रह गए। क्योंकि शैली चौधरी के पति पूर्व विधायक रामकिशन गुर्जर के साथ राजनीति में नायब सैनी का 36 का आंकड़ा है। मुख्यमंत्री ने शैली चौधरी को मंच से बोलने का अवसर दिया। मंच से शैली चौधरी ने सीएम सैनी को लोकप्रिय मुख्यमंत्री कहा था। उन्होंने लगभग 15 मिनट तक भाषण दिया व नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र की मांगों के साथ-साथ सरकार के कई कामों व मुख्यमंत्री की सराहना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed