{"_id":"6aa2b72f2ce6322cf7068920","slug":"emphasis-on-increasing-public-participation-in-the-seva-sankalp-abhiyanemphasis-on-increasing-public-participation-in-the-seva-sankalp-abhiyan-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1119908-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: सेवा संकल्प अभियान में लोगों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: सेवा संकल्प अभियान में लोगों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर
विज्ञापन
फोटो
मुख्य सचिव ने समीक्षा बैठक में उपायुक्तों को दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान में लोगों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर रहेगा। चंडीगढ़ में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीरवार को 23 जिलों की तैयारियों की समीक्षा कर उपायुक्तों को कार्यक्रमों के बजाय जमीन पर दिखने वाले बदलाव पर ध्यान देने के निर्देश दिए।
अभियान के तहत स्वच्छता, पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, जनकल्याण और नवाचार से जुड़े कार्यक्रम होंगे। विभागों के साथ पंचायतों, स्थानीय निकायों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों को भी जोड़ा जाएगा। 17 सितंबर को अंबाला में नमो मैराथन होगी जबकि कुरुक्षेत्र में रक्तदान शिविर और ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा आशीर्वाद का दीया, मेरे सपनों का भारत, नमो सेवा, सेवा ज्योति, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु और सुशासन सेवा संवाद जैसी गतिविधियां होंगी। मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करने और प्रशासनिक सचिवों को गतिविधियों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए हैं।