फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   CET portal opens Haryana Applications till June 12 alert to avoid cyber fraud

सीईटी का पोर्टल खुला: आठ घंटे में आए एक लाख से अधिक आवेदन, युवाओं को साइबर ठगी से बचने का अलर्ट जारी

Thu, 29 May 2025 12:56 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 29 May 2025 12:56 PM IST
सार

साइबर क्रिमिनल युवाओं को किसी भी तरह से भुगतान के नाम पर चपत न लगा सके, इसके लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पहले से सतर्कता बरत ली है।

विज्ञापन
CET portal opens Haryana Applications till June 12 alert to avoid cyber fraud
CET 2025 - फोटो : Freepik

विस्तार

देर रात ग्रुप सी और डी पदों पर भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) 2025 की पोर्टल खुल गया। इसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 12 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बीच युवाओं को साइबर ठगी से बचाने का अलर्ट भी जारी किया गया है। 
विज्ञापन


साइबर क्रिमिनल युवाओं को किसी भी तरह से भुगतान के नाम पर चपत न लगा सके, इसके लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पहले से सतर्कता बरत ली है। जब भी कोई युवा सीईटी आवेदन के लिए पोर्टल खोलेगा तो सबसे पहले रेड लाइन में लिखा आ रहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग किसी भी तरह के पेमेंट लिंक, व्हाट्सएप या ईमेल के जरिए भुगतान नहीं करेगा। इसके अतिरिक्त हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से भुगतान के लिए कोई कॉल भी नहीं किया जाता है। भुगतान का सिर्फ एकमात्र तरीका सीईटी की साइट पर उपलब्ध है। 
विज्ञापन

एक लाख के पार आवेदन...

वीरवार सुबह 8.30 बजे तक पोर्टल पर 1 लाख 4 हजार 293 युवा आवेदन कर चुके हैं। इसकी संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है।

स्पैम फोल्डर में जा रहा ओटीपी किया ठीक

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सीईटी यानी कामन एलिजिबिली टेस्ट को लेकर किए जा रहे आवेदनों की लेकर शिकायतों का संज्ञान लिया है। बुधवार रात 12 बजे से आवेदन शुरू हुए थे उसे दौरान कई आवेदकों ने ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड न आने की शिकायत आयोग में की थीं। वीरवार सुबह 11:30 बजे तक 2.20 लाख लोगों ने आवेदन कर दिया है। 

आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह का कहना है कि हमने शिकायतों का संज्ञान लिया है और जो भी तकनीकी परेशानी थी उसे दूर कर दिया गया है।

सीईटी के लिए बुधवार को पोर्टल खोला गया और देर रात से ही आवेदन शुरू हो गए थे, यह आवेदन 12 जून की रात तक होंगे। आयोग का यह भी कहना है कि किसी आवेदक के पास ओटीपी नहीं जा रहा है तो अपने ईमेल के स्पैम को भी चेक जरूर कर लें।  

काफी अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त मैसेज द्वारा यह संज्ञान में आया था कि सीईटी 2025 रजिस्ट्रेशन के दौरान अभ्यर्थियों को ईमेल पर ओटीपी नहीं प्राप्त हो रहा है, जिसपर आयोग द्वारा जांच की गई और उसे सही कर दिया गया, अभ्यर्थी ओटीपी न प्राप्त होने पर अपने ईमेल का स्पैम फोल्डर जरूर चेक करें। - हिम्मत सिंह, चेयरमैन, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग

अभ्यर्थी का सुझाव माना

चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि तुषार नाम के एक अभ्यर्थी ने नीचे दिए गए ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट के फॉर्मेट को भी वैध माने जाने का सुझाव दिया। इस पर आयोग ने संज्ञान लिया और तुषार का सुझाव मान लिया गया। अब अभ्यर्थी पूर्व में चल रहे फॉर्मेट या दिए गए फॉर्मेट में से किसी भी फॉर्मेट में ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं। ध्यान दें कि प्रमाण पत्र की जारी तिथि सीईटी नोटिफिकेशन में दिए गए तिथियों के अनुसार ही मान्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed