{"_id":"69c8b35430a8e37ce00c2caa","slug":"car-bike-collision-two-dead-accident-on-bathinda-dabwali-highway-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Accident: कार-बाइक की टक्कर, दो की मौत, क्रेटा के उड़े परखच्चे, बठिंडा-डबवाली हाइवे पर हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Accident: कार-बाइक की टक्कर, दो की मौत, क्रेटा के उड़े परखच्चे, बठिंडा-डबवाली हाइवे पर हादसा
Sun, 29 Mar 2026 10:36 AM IST
Ankesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Sun, 29 Mar 2026 10:36 AM IST
सार
बठिंडा-डबवाली हाइवे पर हादसा हुआ है। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक समेत तीन महिलाएं घायल हो गई। हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक और कार।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के बठिंडा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक क्रेटा कार और बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बाइक को टक्कर के बाद कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं बाइक भी बुरी तरह से चकनाचूर हो गई।
विज्ञापन
हादसा बठिंडा-डबवाली हाइवे पर हुआ है। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक समेत तीन महिलाएं घायल हो गई। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में लिजाया गया। वहीं मृतक युवकों के शवों को भी अस्पताल भेजा गया है। इस हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और समाजसेवी संस्था के सदस्य मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन युवक गलत साइड डबवाली से बठिंडा की तरफ आ रहे थे, इसी दौरान बठिंडा से डबवाली की तरफ जा रही क्रेटा गाडी के साथ मोटरसाइकिल स्वारों की टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरा युवक घायल हो गया। वहीं क्रेटा में सवार तीन महिलाएं भी घायल हुई हैं।
विज्ञापन
इस घटना की सूचना मिलने पर थाना संगत की पुलिस मौके पर पहुंची और समाजसेवी संस्था की सहायता से घायलों और मृतकों के शवों को नजदीकी सिविल अस्पताल पहुंचाया। अभी मृतकों और घायलों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।