{"_id":"67a1f739ead20e61610f1e96","slug":"bus-service-from-every-district-of-haryana-for-mahakumbh-2025-02-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh: अनिल विज का बड़ा एलान, हरियाणा से महाकुंभ के लिए चलेंगी 22 बसें, हर जिले से रोजाना जाएगी एक बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakumbh: अनिल विज का बड़ा एलान, हरियाणा से महाकुंभ के लिए चलेंगी 22 बसें, हर जिले से रोजाना जाएगी एक बस
Tue, 04 Feb 2025 04:51 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 04 Feb 2025 04:51 PM IST
सार
हरियाणा के लोगों के लिए परिवहन मंत्री अनिल विज ने बड़ा एलान किया है। हरियाणा के हर जिले से महाकुंभ मेले के लिए रोजाना बसें चलेंगे। यह बस सेवा पांच फरवरी से शुरू हो रही है।
विज्ञापन
अनिल विज
- फोटो : ANI
विस्तार
हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने प्रदेश के लोगों के लिए बड़ा एलान किया है। मंत्री विज ने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रोजाना हर जिले से बसें चलाने की घोषणा की है। महाकुंभ के लिए हरियाणा के हर जिले रोडवेज की रोजाना एक बस जाएगी। प्रदेश में कुल 22 जिले हैं और सभी जिलों से हर दिन एक बस कुंभ मेले के लिए चलेगी। यह बस सेवा पांच फरवरी बुधवार से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
#WATCH | Chandigarh: Haryana Minister Anil Vij says, "... We will start a bus service from every district of Haryana for Maha Kumbh. Every day, one bus will depart for Prayagraj from every district of Haryana. This service will start from tomorrow..." pic.twitter.com/3hSaEXZoha
— ANI (@ANI) February 4, 2025विज्ञापन
Trending Videos
हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ से भी रोजाना महाकुंभ के लिए बस चलाई जा रही है। यह बस सर्विस चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की तरफ से शुरू की गई है। सीटीयू की एसी बस रोजाना आईएसबीटी सेक्टर-17 से चलती है। यह बस दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ से चलती है।