फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Budget session of Haryana Vidhan Sabha will begin from 7th March

Haryana Budget Session: निकाय चुनाव के बाद शुरू होगा हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र, तारीख का एलान

Wed, 12 Feb 2025 09:05 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 12 Feb 2025 09:05 PM IST
सार

हरियाणा निकाय चुनाव के बाद विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा। बजट सत्र के लिए सरकार की तरफ से तारीख का एलान भी कर दिया गया है। इस संबंध में बुधवार को नोटिफिकेशन जारी की गई है। 

विज्ञापन
Budget session of Haryana Vidhan Sabha will begin from 7th March
हरियाणा विधानसभा - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

आखिरकार हरियाणा सरकार ने निकाय चुनाव के बाद विधानसभा का बजट सत्र को शुरू करने का निर्णय ले लिया है। निकाय चुनाव के बाद सात मार्च से हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है। सत्र की शुरुआत राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के अभिभाषण से होगी। इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी गई है। सात मार्च को शुक्रवार है। ऐसे में 10 या 11 मार्च को हरियाणा सरकार बजट पेश कर सकती है।

विज्ञापन


पिछले दिनों मंत्रिमंडल की हुई बैठक में सीएम नायब सिंह सैनी को बजट सत्र की तारीख घोषित करने का अधिकार दिया था। उसके बाद उन्होंने राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष से चर्चा की और राज्यपाल की ओर से बजट सत्र बुला लिया गया है।

विज्ञापन

बजट सत्र से पहले विधायकों को प्रशिक्षण दिया जाना है। विधानसभा की ओर से विधायकों को 14 व 15 फरवरी को संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) के सहयोग से प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। वह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। सत्र को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष सरदार कुलतार सिंह रंधवा, उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना, गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष शंकर भाई चौधरी व हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी अपना संबोधन देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed