फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Ajay Chautala became chairman of JJP parliamentary board

Chandigarh-Haryana News: अजय चाैटाला बने जजपा संसदीय बोर्ड के चेयरमैन

विज्ञापन
चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव के बाद जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने नए सिरे से संगठन विस्तार किया है। शुक्रवार को जजपा ने संसदीय बोर्ड के गठन के साथ ही पांच राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के नाम भी तय कर लिए हैं।
विज्ञापन

जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला को संसदीय बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है। डॉ. चाैटाला के नेतृत्व में जजपा के संसदीय बोर्ड में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, पूर्व विधायक गंगाराम, शीला भ्याण, राज सिंह दहिया, राजेश सूटा, कृष्ण प्रजापत गंगवा एवं सभी प्रदेश अध्यक्ष सदस्यों के रूप में शामिल किए गए हैं। हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी के पांच वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है।
विज्ञापन

राजस्थान में पृथ्वीराज मील, दिल्ली में दिनेश डागर, उत्तर प्रदेश में चौधरी महेंद्र सिंह, गुजरात में बच्चन सिंह गुर्जर और पंजाब में संदीप न्यौल को प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा साैंपा गया है। इनके अलावा हरियाणा जजपा प्रदेश कार्यकारिणी में ऋषिराज राणा और रणदीप कौल को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया हैं। प्रदेश संगठन सचिव के पद पर राजेश भारद्वाज को नियुक्त किया गया है। वहीं, अंजनी लड्डा को प्रदेश कोषाध्यक्ष और वीरेंद्र चौधरी को प्रदेश प्रचार सचिव की जिम्मेदारी साैंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed