फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Aggregators portal will be launched in the next three days

Chandigarh-Haryana News: एग्रीगेटर्स पोर्टल अगले तीन दिनों में होगा शुरू

विज्ञापन
- हरियाणा परिवहन विभाग ने पोर्टल को क्लीन एयर नाम दिया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश में एग्रीगेटर्स के सभी वाहनों के पंजीकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू होने के आसार हैं। हरियाणा परिवहन विभाग की अगले तीन दिनों के अंदर पंजीकरण के लिए एग्रीगेटर्स पोर्टल लाइव करने की योजना है। इसके बाद पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार एग्रीगेटर्स के लिए पोर्टल तैयार कर लिया गया है। इस पोर्टल को क्लीन एयर नाम दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने वायु गुणवत्ता को लेकर बेहतर इंतजाम के आदेश दिए हैं जिनकी अनुपालना वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग करा रहा है। आयोग ने ही हरियाणा में एग्रीगेटर्स पोर्टल बनाने और उसके संचालन के आदेश दिए थे।
पोर्टल को लेकर तकनीकी ताैर से लगभग काम पूरा हो गया है। परिवहन विभाग के आयुक्त अतुल कुमार ने बताया कि प्रयास है कि अगले दो-तीन दिनों के अंदर एग्रीगेटर्स पोर्टल को संचालित करा दिया जाए जिससे पंजीकरण से लेकर अन्य आगामी कार्रवाई पर काम किया जा सके।
विज्ञापन


-----

एग्रीगेटर्स पाॅलिसी को भी जल्द दिया जाएगा अंतिम रूप
परिवहन विभाग के आयुक्त का कहना है कि एग्रीगेटर्स के लिए पाॅलिसी का अभी ड्राफ्ट तैयार किया गया है। प्रदेशभर के सभी एग्रीगेटर्स से दावे, आपत्तियां और सुझाव भी मांगे गए हैं। इन सभी का ब्योरा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को भेजा जाएगा। जो भी दावे, आपत्तियां और सुझाव प्राप्त होंगे उन्हें अंतिम रूप दिया जाएगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव और सरकार की अनुमति मिलते ही पाॅलिसी को अंतिम रूप दे दिया जाएगा और इसके बाद इसे लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed